{"_id":"699a9a3ba54ca715740825da","slug":"video-ayathhaya-ma-shara-gara-garakhanatha-savasathaya-mal-ka-aayajana-parabhara-matara-sarayaparatapa-shaha-na-kaya-uthaghatana-2026-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में श्री गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य मेले का आयोजन, प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में श्री गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य मेले का आयोजन, प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने किया उद्घाटन
अयोध्या में अवध इंटरनेशनल स्कूल परिसर में रविवार को श्री गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य मेला 2.0 का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन जिले के प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न चिकित्सा काउंटरों का निरीक्षण कर मरीजों से संवाद किया और आयोजन की सराहना की।
नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन अवध प्रांत व श्री गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेले में एसजीपीजीआई, केजीएमयू और डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान सहित विभिन्न संस्थानों के करीब 200 विशेषज्ञ डॉक्टरों ने नि:शुल्क परामर्श, जांच व दवा वितरण शुरू किया।
शिविर में ब्लड टेस्ट, ईसीजी, नेत्र परीक्षण सहित कई जांचें की गईं। नेत्र रोगियों को चश्मा वितरण तथा मोतियाबिंद ऑपरेशन की व्यवस्था भी की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।