{"_id":"699aa4b0bfc5fd2b680bfa87","slug":"video-una-kutlahar-mla-vivek-sharma-inaugurated-selfie-point-in-piplu-2026-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा ने पिपलू में सेल्फी पॉइंट का किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा ने पिपलू में सेल्फी पॉइंट का किया उद्घाटन
कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा ने क्षेत्र के गांव पिपलू में नव-निर्मित सेल्फी पॉइंट का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, युवा वर्ग तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह और उमंग से भरपूर रहा। विधायक विवेक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि पिपलू का यह सेल्फी पॉइंट क्षेत्र की सुंदरता को नई पहचान देगा और युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा क्षेत्र की प्राकृतिक छटा को देश-विदेश तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में पर्यावरणविद् रविंदर गर्ग ने भी विशेष रूप से भाग लिया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस स्थल की स्वच्छता और हरियाली बनाए रखने में सहयोग करें। वहीं, कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा ने पीपलू में नवनिर्मित खेल मैदान का निरीक्षण किया और कार्य को जल्द पूरा करने की अधिकारियों को निर्देश दिए। सोलह सिंगार के गांव पीपलू में पीपलू का मेला लगता है जहां मैदान की अति आवश्यकता थी जिसका निराकरण विधायक विवेक शर्मा ने किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।