{"_id":"699afa1e7f1b43db0f09647c","slug":"tarn-taran-sarpanch-murder-case-encounter-in-nowshera-pannu-two-accused-arrested-2026-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"तरनतारन सरपंच हत्या केस: नौशेरा पन्नू में एनकाउंटर, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरनतारन सरपंच हत्या केस: नौशेरा पन्नू में एनकाउंटर, दो आरोपी गिरफ्तार
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: चंद्रप्रकाश नीरज Updated Sun, 22 Feb 2026 06:14 PM IST
Link Copied
तरनतारन जिले के गांव शेरों में एक वेडिंग पैलेस में कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी के सरपंच के सिर में गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने रविवार सुबह गांव नौशेरा पन्नू के पास एनकाउंटर में बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि उनमें से एक ने शूटरों का साथ दिया था। SSP सुरेंद्र लांबा ने बताया कि थाना सरहाली की पुलिस के अलावा CIA स्टाफ और AGTF की टीमें हत्या वाले दिन से ही शूटरों के पीछे लगी हुई थीं। रविवार सुबह एक टिप-ऑफ के आधार पर वे नौशेरा पन्नू इलाके में मौजूद थे। इस दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया। ऐसे में बाइक सवारों ने पुलिस की टीम पर फायरिंग शरू कर दी और भागने का प्रयास किया। इस दौरान जवाबी कार्रवाई के दौरान दोनों घायल हो गए। दोनों की पहचान शरणप्रीत सिंह निवासी चोहला साहिब और हरदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शरणप्रीत सिंह ने सरपंच को गोली मारने वाले शूटर का साथ दिया था। मौके से 30 बोर और 9 एमएम की दो पिस्टल बरामद हुई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।