{"_id":"699afb63cc03dfc2b3088f15","slug":"video-video-sapa-sa-nashhakasata-vathhayaka-abhaya-saha-bl-eaaii-samata-ma-kagarasa-ka-varathha-paratharashana-thasha-ka-khalfa-2026-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सपा से निष्कासित विधायक अभय सिंह बोले, एआई समिट में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, देश के खिलाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सपा से निष्कासित विधायक अभय सिंह बोले, एआई समिट में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, देश के खिलाफ
एआई समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को लेकर सपा से निष्कासित बाहुबली विधायक अभय सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी। स्वास्थ्य मेले में शामिल होने पहुंचे अभय सिंह ने कांग्रेस के प्रदर्शन को पूरी तरह गलत करार दिया और कहा कि इस तरह की गतिविधियां लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ हैं, उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ऐसा कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए जिससे देश की छवि धूमिल हो।
अभय सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का यह कदम राष्ट्रहित के विरुद्ध है और इससे राष्ट्र विरोधी ताकतों को बल मिलता है। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात यह है कि कांग्रेस के सहयोगी दल भी अब उनके इस कदम की निंदा करने को मजबूर हो गए हैं।
यूजीसी नियमों को लेकर भी अभय सिंह ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही इस पर स्टे दे चुका है, लेकिन न्याय सभी वर्गों के साथ समान रूप से होना चाहिए। चाहे वह अनुसूचित जाति (SC) हो, पिछड़ा वर्ग (OBC) हो या सवर्ण समाज—सभी को समान अधिकार मिलना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति झूठी शिकायत करता है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही संबंधित समिति में सभी समाज के लोगों की बराबर भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। अभय सिंह ने नियम में दो आवश्यक संशोधन किए जाने की वकालत करते हुए कहा कि वे इन सुधारों के पक्षधर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।