{"_id":"699afa9841640efc8d02ba4f","slug":"video-program-of-ahir-regiment-struggle-committee-2026-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: गांव धोलेड़ा में अहीर रेजिमेंट संघर्ष समिति की ओर से करनाल शौर्य दिवस की स्मृति पर कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: गांव धोलेड़ा में अहीर रेजिमेंट संघर्ष समिति की ओर से करनाल शौर्य दिवस की स्मृति पर कार्यक्रम आयोजित
क्षेत्र के गांव धोलेड़ा में अहीर रेजिमेंट संघर्ष समिति की ओर से करनाल शौर्य दिवस की स्मृति में राव बालकिशन सिंह और उनके रणबांकुरे अहीर वीरो के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने भाग लेकर वीरो को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में सामाजिक सुधारों को लेकर भी कई निर्णय लिए गए। पंचायत में तय किया गया कि किसी भी शुभ कार्य में शराब का सेवन नहीं किया जाएगा, विवाह समारोह में मेहमानों की संख्या सीमित रखी जाएगी ताकि परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े तथा मृत्यु भोज जैसी कुरीति को समाप्त करने के लिए समाज स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।
इस मौके पर समिति के सदस्य राव अजीत सिंह ने कहा कि वर्ष 1739 में वीर भूमि अहीरवाल के लगभग 5000 योद्धा राव बालकिशन सिंह के नेतृत्व में मातृभूमि की रक्षा करते हुए बलिदान हुए थे। उनके त्याग और शौर्य को याद रखने के लिए हर वर्ष अहीरवाल के अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि करनाल युद्ध के शौर्य को स्मरण कर वीरो को श्रद्धांजलि देना, गुणावल खाप के गठन के लिए पंचायत तथा अहीर रेजिमेंट के समर्थन में जन-जागरण अभियान पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर रिटायर्ड जज राकेश यादव ने कहा कि खाप गठन का निर्णय अहीर रेजिमेंट आंदोलन को मजबूत करेगा और इससे आम समाज का समर्थन बढ़ेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।