{"_id":"699afbab9914eca9fd08e19a","slug":"video-three-huts-burned-in-farrukhabad-household-items-reduced-to-ashes-2026-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद में आग से जलीं तीन झोपड़ी, घरेलू सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद में आग से जलीं तीन झोपड़ी, घरेलू सामान राख
गांव हरसिंहपुर कायस्थ में रविवार शाम को आग लगने से तीन झोपड़ियां जल लग गईं। आग से घरेलू सामान जल कर राख हो गया। ग्रामीणों ने पंपिंग सेट चलाकर आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सका।
तहसील क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर कायस्थ के निवासी राकेश कुमार की झोपड़ी में किसी तरह आग लग गई। आग की लपटों ने पास में पड़ी सर्वेश व अनूप कुमार की भी झोपड़ी भी चपेट में ले लिया। इससे तीनों झोपड़ियों से उठती लपटों को देख पर ग्रामीण बाल्टी में पानी भरकर बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने हैंडपंप व पंपिंग सेट चलाकर करीब एक घंटे में आग पर आबू पाया है। झोपड़ियों में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से कपड़े, बर्तन, अनाज व अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। एसडीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि कानून गो व लेखपाल को मौके पर भेज कर जांच कराई जाएगी। नुकसान का आकलन कर मदद दिलाई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।