{"_id":"699aae3591b4c9e26f0b7da4","slug":"video-itbp-jawan-dies-of-heart-attack-2026-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: साले की शादी में जाने की तैयारी कर रहे आईटीबीपी जवान की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: साले की शादी में जाने की तैयारी कर रहे आईटीबीपी जवान की हार्ट अटैक से मौत
दादरी के गांव मिसरी से रेवाड़ी जिले के नया गांव में साले की शादी में जाने की तैयारी कर रहे आईटीबीपी जवान को शनिवार शाम को हार्ट अटैक आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। रविवार को दादरी के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। मृतक करीब 42 वर्षीय नवीन गांव मिसरी का रहने वाला था और वर्तमान में छत्तीसगढ़ में आईटीबीपी में तैनात था।
मृतक के परिजनों ने बताया कि नवीन वर्ष 2007 में आईटीबीपी में भर्ती हुआ था। वह बीते दो फरवरी को रेवाड़ी जिले के नया गांव निवासी अपने साले की शादी के लिए छुट्टी घर आया था। 21 फरवरी रात को बरात जानी थी जिसमें शामिल होने के लिए वह शनिवार शाम करीब सात बजे अपने घर पर तैयार हो रहा था। उसी दौरान उसे हार्ट अटैक आ गया और वह बेहोश होकर बैड पर गिर गया। कुछ देर बाद उसके पिता ने उसे देखा तो आसपास के लोगों की मदद से दादरी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
बौंद कलां थाना पुलिस से जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल मनोज ने बताया कि मृतक के पिता विजय के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।