{"_id":"699b3de8682ee7207204180f","slug":"video-kannauj-youths-brandish-weapons-at-a-wedding-dj-injuring-several-wedding-guests-2026-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: शादी समारोह के डीजे पर युवकों ने लहराए असलहे, कई बराती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: शादी समारोह के डीजे पर युवकों ने लहराए असलहे, कई बराती घायल
एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस करते कुछ युवकों ने असलहों का प्रदर्शन किया। इस घटना से वर और वधू पक्ष के लोग सहम गए। कहासुनी के बाद युवकों ने लात घूंसे भी चलाए। इस मारपीट में छह बराती घायल हो गए।
यह घटना शनिवार को करमुल्लापुर चौराहे के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में हुई। ग्राम कूंदेपुर निवासी सुखलाल के बेटे रवि राजपूत की शादी के दौरान बराती डीजे पर नाच रहे थे। तभी चार पांच अज्ञात युवक बरातियों के बीच शामिल हो गए। उन्होंने गालीगलौज और हाथापाई शुरू कर दी। दबंगों ने अपनी कमर से अवैध तमंचे निकालकर हवा में लहराए। हथियारों के प्रदर्शन से बरातियों में चीख-पुकार और भगदड़ मच गई। मारपीट में शोभित, गौतम राजपूत, शीतेंद्र राजपूत और दिनेश सक्सेना आदि घायल हुए। इसी बीच किसी ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही असलहाधारी युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया।
प्रभारी निरीक्षक विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि शादी समारोह के दौरान दहशत फैलाने वाले फरार युवकों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही इन गुंडों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।