{"_id":"699ae911e4a2fd5b6a00ecff","slug":"video-dispute-over-installation-of-transformer-2026-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: दुर्गा कॉलोनी में गली में ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर हुआ विवाद, महिलाओं के साथ हुई पुलिस की धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: दुर्गा कॉलोनी में गली में ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर हुआ विवाद, महिलाओं के साथ हुई पुलिस की धक्का-मुक्की
शहर की दुर्गा कॉलोनी में गली के अंदर बिजली ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर रविवार दोपहर को विवाद हो गया। इस दौरान मौके पर बुलाई गई महिला पुलिस कर्मचारियों के साथ क्षेत्र की महिलाओं की खूब धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान महिला पुलिस कर्मचारियों ने विरोध कर रही महिलाओं को खदेड़ने का भी प्रयास किया। महिलाओं के विरोध के चलते बिजली निगम की टीम बैरंग वापस लौट गई।
दुर्गा कॉलोनी के रिहायशी इलाके में चल रही एक फैक्टरी के लिए निगम कर्मचारी गली में बिजली ट्रांसफार्मर लगाने पहुंचे थे। पुलिस की मौजूदगी में जब निगम कर्मचारी ट्रांसफार्मर लगाने लगे तो इलाके की महिलाओं ने इसका पुरजोर विरोध किया। मौके पर पुलिस बुलाई गई। महिला पुलिस कर्मचारियों ने विरोध कर रही महिलाओं को हटाने का प्रयास किया। इसी दौरान महिला पुलिस कर्मचारियों के साथ विरोध कर रही महिलाओं की धक्का-मुक्की हुई। काफी देर तक माहौल तनाव भरा बना रहा। ऐसे में निगम कर्मचारी दो दिन का अल्टीमेटम देकर बिना पोल लगाए ही वापस लौट गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।