फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Students on the first merit list for college admissions have until the 4th to deposit their fees.

Bhiwani News: कॉलेजों में दाखिलों के लिए पहली मेरिट के छात्रों को 4 तक फीस जमा करने का मौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Students on the first merit list for college admissions have until the 4th to deposit their fees.
राजीव गांधी राजकीय महिला  महाविद्यालय।
भिवानी। जिले के महाविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिलों की रफ्तार अपेक्षा से काफी धीमी है। पहली मेरिट सूची जारी होने के बाद भी अधिकांश कॉलेजों में सीटें खाली रहने पर उच्चतर शिक्षा निदेशालय को प्रवेश शेड्यूल में बदलाव करना पड़ा। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार पहली मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थी अब चार अगस्त तक प्रवेश शुल्क जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद छह अगस्त को दूसरी फाइनल मेरिट सूची जारी की जाएगी। पहले दूसरी मेरिट सूची 30 जुलाई को जारी होनी थी लेकिन पहली मेरिट सूची के विद्यार्थियों को फीस जमा करने के लिए अतिरिक्त समय दिए जाने के कारण कार्यक्रम में बदलाव किया गया। दूसरी मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थी 7 से 11 अगस्त तक प्रवेश शुल्क जमा करा सकेंगे।
विज्ञापन

शहर के चार प्रमुख महाविद्यालयों सहित जिले के अन्य कॉलेजों में इस बार विद्यार्थियों का रुझान कम देखने को मिल रहा है। प्रतिष्ठित महाविद्यालयों में पहली मेरिट सूची के बाद अब तक केवल 30 से 40 प्रतिशत सीटों पर ही दाखिले हो पाए हैं। वहीं कुछ कॉलेज ऐसे भी हैं जहां अब तक महज 10 प्रतिशत सीटें ही भर सकी हैं। यही वजह है कि निदेशालय को पहले आवेदन और अब प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 अगस्त से शुरू होगी फिजिकल काउंसिलिंग
दोनों मेरिट सूचियों के बाद भी यदि सीटें रिक्त रहती हैं तो संबंधित महाविद्यालयों में 12 अगस्त से फिजिकल काउंसिलिंग के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल 13 अगस्त को दोबारा खोला जाएगा। विद्यार्थी 14 से 20 अगस्त तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ प्रवेश ले सकेंगे।
इसके बाद 21 से 27 अगस्त तक 100 रुपये लेट फीस के अलावा 100 रुपये प्रतिदिन अतिरिक्त विलंब शुल्क देकर दाखिला लिया जा सकेगा। महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से अपील की है कि मेरिट सूची में नाम आने पर निर्धारित अवधि के भीतर प्रवेश शुल्क अवश्य जमा करें। तय समय तक फीस जमा नहीं होने पर संबंधित सीट अगले पात्र अभ्यर्थी को आवंटित कर दी जाएगी।



प्रथम मेधा सूची के तहत फीस जमा करने की अंतिम तिथि अब 4 अगस्त है। जिन विद्यार्थियों ने अभी तक फीस जमा नहीं करवाई है वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें। दूसरी मेरिट सूची अब 6 अगस्त को जारी होगी। इसके बाद भी सीटें खाली रहने पर फिजिकल काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल 13 अगस्त को दोबारा खोला जाएगा। - डॉ. अनीता शर्मा, दाखिला नोडल अधिकारी, राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed