{"_id":"699a8d1d1df56012bc087cdc","slug":"video-falgun-fair-will-be-organized-in-shyam-mandir-2026-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: श्याम मंदिर में फाल्गुन मेले का होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर 16-17 स्थित श्याम मंदिर में 25 से 28 फरवरी तक रंग-रंगीला रस-रसीला फाल्गुन मेला आयोजित किया जाएगा। मेले के दौरान नवमी से द्वादशी तक रोज भजन संध्या होगी। इसमें कोलकाता के भजन गायक गोबिंद दमानी एवं निहाल ठकरान, पंजाब के गुरप्रीत धारीवाल व अलवर से महिंद्र अमन, ग्वालियर के कान्हा व्यास और आशीष शर्मा बाबा श्याम की महिमा का गुणगान करेंगे। बंगाल प्रदेश के कोलकाता से आई 20 कुशल कारीगरों की टीम पिछले 10 दिनों से सजावट कर रही है। श्याम मंदिर के प्रधान दिनेश बिंदल ने बताया कि यह कारीगर पारंपरिक कला एवं आधुनिक शिल्प संगम से बस एवं थर्माकोल पर बारीक नक्काशी करके देवी-देवताओं एवं वृंदावन के सातों भगवानों की सप्तनिधि थीम पर विभिन्न तरह की उकेरी गई आकृतियों एवं होली के कटआउट से मंदिर परिसर की अनूठी सजावट की जाएगी। भक्तों के स्वागत में मंदिर के आसपास की सड़कों पर आकर्षक सज्जा एवं भव्य स्वागत द्वार लगाए जा रहे हैं। श्री श्याम दर्शनार्थ आने वाले भक्तों के लिए विशेष रूप से तैयार करवाया गया ड्राई फ्रूट के लड्डू, खीर-चूरमा, बेसन बर्फी, पेड़ा आदि मिष्ठान सहित ड्राईफ्रूट एवं फलों की सवामणी का भोग भक्तों को बांटा जाएगा। मेले के पहले दिन मंदिर में स्थापित भगवानों का पूर्ण सिंगार ड्राई फ्रूट से किया जाएगा। 28 फरवरी को द्वादशी पर लक्ष्मी श्रृंगार किया जाएगा। श्रद्धालु बंगलुरु, कोलकाता से मंगवाए गए फूलों के अलौकिक श्रृंगार में सजे श्याम प्रभु के दर्शन करेंगे। भगवानों की जरीयुक्त पोशाक वृंदावन एवं पानीपत से बनवाई गई है। विभिन्न गांवों से बाबा की ध्वजा लेकर रंग-गुलाल खेलते श्याम भक्तों की निशान यात्राएं मंदिर में पहुंचेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।