{"_id":"699aea5a9914eca9fd08e185","slug":"video-jammu-baoli-and-surrounding-area-cleaned-under-project-amrit-in-reasi-2026-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jammu: रियासी में प्रोजेक्ट अमृत के तहत बावली और आसपास का क्षेत्र हुआ स्वच्छ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: रियासी में प्रोजेक्ट अमृत के तहत बावली और आसपास का क्षेत्र हुआ स्वच्छ
रियासी जिला मुख्यालय के साथ लगती सिला पंचायत में रविवार को प्रोजेक्ट अमृत के तहत सफाई अभियान चलाया गया। पंचायत के वार्ड नंबर तीन में स्थित प्राचीन व प्राकृतिक बावली पर सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने अपनी पूरी भागेदारी दिखाई और सफाई करने के काम को पूरा किया। सफाई अभियान संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन और संत निरंकारी मंडल ब्रांच रियासी की तरफ से स्थानीय लोगों के सहयोग से चलाया गया। बावली के अलावा आसपास के क्षेत्र को भी साफ किया गया,उगी हुई झाड़ियों को साफ किया गया वहीं झाड़ू भी लगाया गया। ब्रांच के सदस्यों ने बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज और निरंकारी राजपिता रमित जी के आशीर्वाद से सफाई अभियान चलाया गया। आने वाले दिनों में ऐसे अन्य स्थानों पर भी सफाई अभियान चलाया जाएगा,जिसमें सभी लोगों की भागीदारी होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।