{"_id":"699ae83d031ce527eb0aaea0","slug":"video-adulterated-khoya-destroyed-by-fda-team-2026-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: त्योहार पर मिलावटखोर सक्रिय, राजस्थान से आ रहा 13.20 क्विंटल मिलावटी खोआ कराया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: त्योहार पर मिलावटखोर सक्रिय, राजस्थान से आ रहा 13.20 क्विंटल मिलावटी खोआ कराया नष्ट
खाद्य विभाग ने फतेहाबाद रोड से शनिवार सुबह 13.20 क्विंटल मिलावटी खोआ पकड़ा। राजस्थान से होली पर खपाने के लिए लाया जा रहा था। मौके पर ही मोबाइल लैब में जांच कराने पर खोआ में रिफाइंड पाया गया। उसे नष्ट करा दिया गया। विशेष लैब में जांच कराने के लिए दो नमूने भी लिए गए हैं। सहायक आयुक्त खाद्य महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि राजस्थान से बड़े पैमाने पर मिलावटी खोआ आगरा में खपाने के लिए लाया जा रहा है। इस पर 12 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम को रात में फतेहाबाद रोड पर मुस्तैद कर दिया। सुबह करीब 8 बजे यूपी 83डीटी1441 नंबर की पिकअप आती दिखाई दी। उसे रोका तो उसमें खोआ से भरी 22 डलिया रखी थीं। प्रत्येक डलिया का वजन 60 किलो था और कुल वजन 13.20 क्विंटल मिला। पूछताछ में राजाखेड़ा निवासी वाहन चालक नारायण सिंह ने बताया कि खोआ का मालिक राजन सिंह निवासी डांडोली राजाखेड़ा राजस्थान है। उसे बालूगंज खोआ मंडी जाना था। मौके पर मोबाइल लैब बुलाकर जांच कराई गई तो उसमें वसा की मात्रा नहीं मिली। दूध से क्रीम निकालने के बाद खोआ बनाया गया और चिकनाई के लिए रिफाइंड मिलाया गया। सेहत के लिए असुरक्षित पाते हुए उसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।