{"_id":"699ae843220a5e3fb50718cc","slug":"video-fast-food-is-causing-bones-to-become-hollow-2026-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: फास्टफूड से खोखली हो रहीं हड्डियां, 30 की उम्र में गठिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: फास्टफूड से खोखली हो रहीं हड्डियां, 30 की उम्र में गठिया
फास्टफूड से पेट भरने वाले बच्चों और युवाओं की हड्डियां कमजोर हो रही हैं। कैल्शियम-विटामिन-डी की भी कमी मिल रही है। इससे हड्डियां खोखली हो रही हैं और मल्टीपल फ्रैक्चर हो रहे हैं। 30 की उम्र में गठिया की बीमारी हो रही है। खेलकूद न करने और मोटापे से पैर चपटे हो रहे हैं। माल रोड स्थित होटल में चल रहे यूपी आर्थोकॉन-2026 के दूसरे दिन चिकित्सकों ने किशोरों और युवाओं में बढ़ते हड्डी रोगों पर चिंता जताई। गुरुग्राम के डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि गठिया रूमेटाइड और ऑस्टियो दो तरह की होती है। रूमेटाइड ऑटोइम्युन डिजीज है। देर तक बैठने, फास्टफूड, धूप की कमी से 30 की उम्र में गठिया हो रही है। कई ऐसे भी हैं, जिनको घुटने मांसपेशियों में दर्द और सूजन की शिकायत होने पर नजरअंदाज करते हैं। ऐेसे 18 फीसदी में ये परेशानी मिल रही है। मोटापे की भी दिक्कत है तो गठिया का खतरा अधिक है। एम्स जोधपुर के डॉ. अभय एल्हेंस ने बताया कि जिम में प्रोटीन सप्लीमेंट के नाम से स्टेरॉयड लेने और चोट से युवाओं के घुटने खराब हो रहे हैं। इससे 50-55 की उम्र में भी घुटनों के प्रत्यारोपण की जरूरत पड़ रही है। डॉ. अभय के परदादा डॉ. टुकीराम एल्हेंस के नाम पर डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक भी दिया जाता है। कार्यशाला के आयोजन अध्यक्ष डॉ. डॉ. अरुण कपूर, सचिव डॉ. अमृत गोयल, डॉ. बृजेश शर्मा, डॉ. अतुल अग्रवाल, डॉ. केएस दिनकर, डॉ. डीवी शर्मा, डॉ. अनुपम गुप्ता, डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. रजत कपूर, डॉ. संजीव बोरा, डॉ. राजीव गुप्ता आदि ने भी व्याख्यान दिए। केजीएमयू के डॉ. सुरेश चंद ने बताया कि खेलकूद की कमी, पक्की फर्श पर चलने और मोटापा से सपाट पैर की परेशानी बढ़ रही है। इससे पैरों में लचीलापन नहीं रहता। इससे एड़ी, जोड़ और मांसपेशियाें में दर्द हो रहा है। कच्चे पर चलने, पैरों के व्यायाम करने और विशेष जूतों की मदद से इस परेशानी से बचा जा सकता है। कई बार सर्जरी की भी जरूरत पड़ती है। उन्होंने बताया कि बच्चों और किशोरों में हड्डी के जन्मजात विकार, टेढ़ापन और संक्रमण की परेशानी मिल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।