{"_id":"699aea8bc793064b1f0169f0","slug":"video-peace-committee-meeting-held-in-jasrana-in-firozabad-2026-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शांति कमेटी की बैठक में बोले सीओ, रंग से परहेज है तो घर से बाहर नहीं निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शांति कमेटी की बैठक में बोले सीओ, रंग से परहेज है तो घर से बाहर नहीं निकले
होली और रमजान को लेकर कोतवाली जसराना में शांति कमेटी की बैठक हुई। बैठक के दौरान दोनों समुदायों के लोगों से शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। सीओ जसराना ने कहा जिनको रंग खराब लगता है तो घर से बाहर नहीं निकले। एसडीएम जसराना राजेश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में हुई बैठक में आए ग्राम प्रधान और दोनों समुदायों के लोगों ने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी दी। सलेमपुर खुटियाना के प्रधान ने गांव में मौजूद शराब के ठेके पर मौजूद रहने वाले शराबियों के उत्पात के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अभद्र टिप्पणी से महिलाएं असहज होती हैं। वहीं जसराना के पूर्व सभासद वारिस सिद्दीकी ने रमजान के दौरान आने वाली समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। इस दौरान कहा कि मोहल्ला बेलमपुरी में सफाई के हाल काफी खराब है। ईदगाह पर नाली का पानी आ रहा है। पेयजल की समस्या भी बनी हुई है। पूर्व सभासद ने कहा कि होली वाले दिन रोजेदारों पर रंग डालने से रोका जाए। क्षेत्राधिकारी प्रेमप्रकाश पांडे ने कहा यदि रंग अच्छा नहीं लगता तो घर से बाहर नहीं निकले। होली एक दिन का त्यौहार है। रंग अच्छा लगता है तो सभी लोग मिलजुल कर मनाएं। सार्वजनिक स्थान पर डीजे बजाने पर कारवाही की जाएगी। वहीं कहा कि अगर समाज का सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने दोनों समुदायों के लोगों से मिलजुलकर त्यौहार मनाने की अपील की। इस दौरान कोतवाल राजेश कुमार पांडेय, अवधेश राजपूत, रवीस यादव, सलमान, गिरधर, आदि लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।