{"_id":"699aea83846b8eee7a0176fb","slug":"video-preparations-underway-for-lathmar-holi-in-barsana-2026-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: लाठियों को पिलाया जा रहा तेल, संवारे जा रहे लहंगा-चुनरी, जानें कैसे हो रही बरसाना में लठामार होली की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: लाठियों को पिलाया जा रहा तेल, संवारे जा रहे लहंगा-चुनरी, जानें कैसे हो रही बरसाना में लठामार होली की तैयारी
राधा रानी की नगरी बरसाना में विश्वप्रसिद्ध लठामार होली को लेकर तैयारियां जोरशोर से जारी हैं। एक ओर जहां शासन–प्रशासन सुरक्षा, यातायात और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है, वहीं दूसरी ओर बरसाना की हुरियारिनें यानी राधारानी की सखियां भी अपनी पारंपरिक तैयारियों में मग्न दिखाई दे रही हैं। लठामार होली की पहचान बने पारंपरिक परिधान लहंगा और चुनरी को महिलाएं बड़े जतन से संवार रही हैं। रंग-बिरंगे वस्त्र, पारंपरिक आभूषण और सजी-संवरी चुनरियां अब घर-घर में तैयार की जा रही हैं। इसके साथ ही लाठियों को भी विशेष तरीके से तैयार किया जा रहा है। हुरियारिनें लाठियों को तेल पिलाकर मजबूत कर रही हैं, ताकि होली के दिन परंपरा के अनुसार पूरे उत्साह और उल्लास के साथ लठामार होली खेली जा सके। बरसाना की हुरियारिनों का कहना है कि लठामार होली केवल उत्सव नहीं, बल्कि राधा-कृष्ण की लीलाओं से जुड़ी जीवंत परंपरा है। इस दिन वे नंदगांव से आने वाले हुरियारों का पारंपरिक स्वागत लाठियों से करती हैं, वहीं हुरियारे ढाल लेकर खुद को बचाते हैं। यह अनोखा दृश्य देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है। बरसाना में इन दिनों हर गली-मोहल्ले में होली की रौनक है और राधारानी की नगरी रंग, भक्ति और परंपरा के अद्भुत संगम के लिए तैयार खड़ी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।