{"_id":"699ae69a04f5ba8c2d04f6ec","slug":"video-tribute-programme-organised-on-the-death-anniversary-of-pandit-bhagwat-dayal-2026-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: हरियाणा के प्रथम मुख्यमंत्री स्व पंडित भगवत दयाल शर्मा की 33वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: हरियाणा के प्रथम मुख्यमंत्री स्व पंडित भगवत दयाल शर्मा की 33वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
हरियाणा के प्रथम मुख्यमंत्री एवं महान स्वतंत्रता सेनानी स्व. पंडित भगवत दयाल शर्मा की 33वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बेरी स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने स्व पंडित भगवत दयाल शर्मा के समाधि स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके योगदान का स्मरण किया। इस दौरान एसडीएम रेणुका नांदल व पंडित भगवत दयाल शर्मा ट्रस्ट की अध्यक्ष आशा शर्मा ने स्व पंडित भगवत दयाल शर्मा को नमन करते हुए युवा पीढ़ी से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। राज्यसभा सांसद ने कहा कि पंडित भगवत दयाल शर्मा ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और हरियाणा के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश के विकास की मजबूत नींव रखी। उनका जीवन समाज सेवा, ईमानदारी और समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि स्व.पंडित भगवत दयाल शर्मा हमेशा गरीब,किसान, मजदूरों सहित 36 बिरादरी को साथ लेकर चलते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।