{"_id":"699bfa40380cca4efa0bfbaf","slug":"video-hseb-worker-union-protests-in-bahadurgarh-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में एचएसईबी वर्कर यूनियन का रोष प्रदर्शन, एचकेआरएन में मर्ज करने का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में एचएसईबी वर्कर यूनियन का रोष प्रदर्शन, एचकेआरएन में मर्ज करने का किया विरोध
एचएसईबी वर्कर यूनियन के आह्वान पर सोमवार को बिजली निगम के कार्यकारी अधिकारी कार्यालय पर बिजली निगम में डी.सी. रेट पार्ट-2 कर्मचारियों को एचकेआरएन में मर्ज करने के फैसले के खिलाफ एक घंटे का रोष प्रदर्शन किया गया। धरने की अध्यक्षता लोकेश जेई ने की, जबकि मंच संचालन अमित शर्मा ने किया। कर्मचारियों ने निगम प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार समय रहते इस निर्णय को वापस ले, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
प्रदर्शन में नवीन, राकेश, राजेश, मनोज, जितेन्द्र, संदीप, धर्मराज, बंटी, मुकेश, भूपेन्द्र, रविन्द्र, बिजेन्द्र जेई, संजय जेई, अतुल, सुमित सहित अनेक कर्मचारियों ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों के अधिकारों और भविष्य से जुड़े इस मुद्दे पर वे पीछे नहीं हटेंगे। यूनियन नेताओं ने सरकार से बातचीत कर समाधान निकालने की मांग की और चेताया कि मांगें न मानी गईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।