{"_id":"699c0e8d58004fce0c0b5646","slug":"mohammad-deepak-from-kotdwar-met-rahul-gandhi-gave-a-warm-welcome-in-delhi-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: कोटद्वार के मोहम्मद दीपक की दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात, गर्मजोशी के साथ गले लग किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: कोटद्वार के मोहम्मद दीपक की दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात, गर्मजोशी के साथ गले लग किया स्वागत
अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:05 PM IST
विज्ञापन
सार
कोटद्वार के मोहम्मद दीपक ने नेता विपक्ष राहुल गांधी से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही है।
मोहम्मद दीपक ने दिल्ली में की राहुल गांधी से मुलाकात
- फोटो : संचार विभाग कांग्रेस
विज्ञापन
विस्तार
कोटद्वार के मोहम्मद दीपक ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान राहुल गांधी गर्मजोशी के साथ दीपक के गले लगे। कोटद्वार पटेल मार्ग पर एक कपड़े की दुकान के नाम को लेकर उभरे विवाद के बीच मोहम्मद दीपक चर्चा में आया था। मामले में तब और तूल पकड़ा जब राहुल गांधी ने इसे लेकर ट्वीट किया।।
Trending Videos
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संचार विभाग के सचिव वैभव वालिया के नेतृत्व में कोटद्वार के दीपक ने नेता विपक्ष राहुल गांधी से आज नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। वालिया ने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोटद्वार के हमारे भाई दीपक कुमार को अपने आवास पर आमंत्रित कर उनसे आत्मीय मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपक कुमार जो अपने मानवीय कार्यों और इंसानियत की मिसाल के रूप में देशभर में पहचान बना चुके हैं, से राहुल गांधी ने स्नेहपूर्ण संवाद किया और उनका उत्साहवर्धन किया। यह मुलाकात केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि समाज में मानवता, करुणा और सेवा भाव की भावना का सम्मान है।
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा के लिए बनेगी एसओपी, मारपीट प्रकरण के बाद सीएम धामी ने दिए निर्देश
राहुल गांधी द्वारा दीपक कुमार जैसे प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व को अपने घर पर आमंत्रित कर सम्मानित करना यह दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी सदैव उन लोगों के साथ खड़ी है जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य कर रहे हैं।

कमेंट
कमेंट X