{"_id":"699c1ac7ab637c4b5f09efcb","slug":"vikram-sharma-murder-case-stf-and-doon-police-arrested-two-accused-dehradun-crime-news-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: विक्रम शर्मा हत्याकांड का खुलासा, साजिश में शामिल दो आरोपियों को एसटीएफ और दून पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: विक्रम शर्मा हत्याकांड का खुलासा, साजिश में शामिल दो आरोपियों को एसटीएफ और दून पुलिस ने दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:48 PM IST
विज्ञापन
विक्रम शर्मा हत्याकांड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
सिल्वर सिटी मॉल में हुई विक्रम शर्मा की हत्या के मामले का एसटीएफ उत्तराखंड और दून पुलिस की संयुक्त टीम ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या की साजिश में शामिल दो आरोपियों को अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Trending Videos
पुलिस के अनुसार विक्रम शर्मा की हत्या की साजिश कई माह पहले ही रच ली गई थी। आरोपी पहले जमशेदपुर और नोएडा में विक्रम शर्मा को ठिकाने लगाने की फिराक में थे, लेकिन उसके साथ हमेशा लोगों के रहने के कारण योजना सफल नहीं हो सकी। घटना से करीब तीन माह पहले साजिश में शामिल एक आरोपी ने उस जिम में काम करना शुरू कर दिया था, जहां विक्रम शर्मा नियमित रूप से जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के दिन भी आरोपियों ने फोन के माध्यम से अपने साथियों को विक्रम शर्मा के जिम में होने की सूचना दी। इसके बाद जिम से बाहर निकलते समय आरोपियों ने उसे गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। भागने के लिए आरोपियों ने हरिद्वार से किराये पर ली गई स्कूटी और बाइक का इस्तेमाल किया।
घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से जांच आगे बढ़ाई। जांच में पता चला कि हत्या में शामिल आरोपी झारखंड के रहने वाले हैं। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए जमशेदपुर और नोएडा में दबिश दी और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा के लिए बनेगी एसओपी, मारपीट प्रकरण के बाद सीएम धामी ने दिए निर्देश
पूछताछ में सामने आया कि मृतक विक्रम शर्मा का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह कई मामलों में शामिल रहा था। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते उसकी हत्या की साजिश रची थी।
पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी है। वहीं एसएसपी देहरादून ने फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है।

कमेंट
कमेंट X