सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After the MLA's apology, it is unnecessary to escalate the issue: Bhatt

विधायक के माफी के बाद मुद्दे को तूल देना गैर जरूरी : भट्ट

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
After the MLA's apology, it is unnecessary to escalate the issue: Bhatt
विज्ञापन
इस प्रकार की घटनाओं में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को संयम रखने की जरूरत
Trending Videos

कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकने की जरूरत : प्रदेश अध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। भाजपा ने शिक्षा निदेशक के साथ हुए विवाद में रायपुर विधायक से जवाब-तलब और माफी मांगे जाने के बाद सभी से प्रकरण को अनावश्यक तूल न देने का आग्रह किया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को संयम रखने की जरूरत है। फिलहाल मुकदमा दर्ज है और कानूनी कार्रवाई को समय दिए जाने की आवश्यकता है।
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रकरण को पार्टी ने पूरी गंभीरता से लिया है। जिसके बाद देर रात विधायक उमेश काऊ ने उनके सामने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने घटना को लेकर खेद भी जताया। फिलहाल विधायक ने समर्थकों के साथ घटना के लिए सार्वजनिक रूप से माफी भी मांग ली है। मुझे लगता है कि अब इस मुद्दे पर अनावश्यक चर्चा या तूल देने से सभी को बचना चाहिए। वहीं स्पष्ट किया कि पार्टी किसी भी तरह के उपद्रव, अराजकता या अशोभनीय व्यवहार के पक्ष में नहीं है, चाहे वह जनप्रतिनिधि हो, पार्टी पदाधिकारी हो, कार्यकर्ता हो अथवा अन्य कोई व्यक्ति। वहीं अधिकारी कर्मचारियों को भी ध्यान रखना चाहिए कि वे जनप्रतिनिधियों से किस तरह का व्यवहार करें। यह हमारी देवभूमि है और इस तरह का कोई भी व्यवहार न राजनीतिक दलों को स्वीकार है और न ही समाज इसे स्वीकार करता है। लिहाजा सभी को संयम रखना चाहिए। अब चूंकि पूरे मामले को लेकर एफआईआर भी दर्ज हो गई है, लिहाजा कानूनी प्रक्रिया को समय दिए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें अपने गिरेबान में झांकने की जरूरत है। क्योंकि प्रदेश ने देखा है किस तरह उनके विधायकों द्वारा आईएएस अधिकारियों के साथ मारपीट की गई और कैसे उनके एक विधायक ने तो अधिकारी के घर जाकर पत्थरबाजी की। सत्यता यह है कि हम आज भी ऐसी घटनाओं की कड़ी भर्त्सना करते हैं। लेकिन कांग्रेस पार्टी के किसी भी प्रदेश अध्यक्ष, नेता या विधायक ने अपनी पार्टी विधायकों द्वारा की गई ऐसी घटनाओं के लिए आज तक माफी नहीं मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed