{"_id":"699c4a22e21ef1ff1e0d2c82","slug":"two-more-people-arrested-by-delhi-police-in-youth-congress-protest-at-bharat-mandapam-case-2026-02-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AI Summit Protest: भारत मंडपम प्रदर्शन मामले में पुलिस की कार्रवाई, दो और प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AI Summit Protest: भारत मंडपम प्रदर्शन मामले में पुलिस की कार्रवाई, दो और प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: राहुल तिवारी
Updated Mon, 23 Feb 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
सार
नई दिल्ली के भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के मामले में दिल्ली पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय कुमार विमल और राजा गुर्जर के रूप में हुई है।
भारत मंडपम में प्रदर्शन करते हुए भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ता
- फोटो : X @IYC
विज्ञापन
विस्तार
नई दिल्ली के भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के मामले में दिल्ली पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई प्रदर्शन से जुड़े प्रकरण में की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 36 वर्षीय अजय कुमार विमल और 24 वर्षीय राजा गुर्जर के रूप में हुई है।
बता दें इस मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा इससे पहले चार प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी की गई है। साथ ही पटियाला हाउस कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस (आईवाईसी) के चार कार्यकर्ताओं को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
पहले गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओं में बिहार से यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कृष्ण हरि, बिहार के आईवाईसी प्रदेश सचिव कुंदन यादव, उत्तर प्रदेश के आईवाईसी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार और तेलंगाना के नरसिम्हा यादव शामिल हैं। दिल्ली पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर देश विरोधी नारे लगाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक तस्वीरों वाली टी-शर्ट पहन रखी थी।
पुलिस के मुताबिक, विरोध के दौरान रोकने की कोशिश में तीन लोग घायल भी हुए। पुलिस ने यह भी कहा कि प्रदर्शन के पीछे किसी साजिश की जांच, फंडिंग के स्रोत और टी-शर्ट कहां छपी थीं, इसका पता लगाना जरूरी है। पुलिस ने इनके खिलाफ लोक सेवक को आधिकारिक कर्तव्य निभाने से रोकने, लोक सेवक पर हमला करने, घृणास्पद भाषण देने, आपराधिक साजिश आदि के आरोप में मामला दर्ज किया है।
Trending Videos

क्या है पूरा मामला
दरअसल, बीते शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे यूथ कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता क्यूआर कोड के जरिए समिट स्थल में प्रवेश कर गए। वे हॉल नंबर पांच के लॉबी एरिया तक पहुंच गए, जहां उस समय विदेशी प्रतिनिधिमंडल समेत कई प्रमुख अतिथि मौजूद थे। अचानक कार्यकर्ताओं ने स्वेटर और जैकेट उतारकर नारेबाजी शुरू कर दी। उनकी टी शर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीरों के साथ इंडिया यूएस ट्रेड डील, एपस्टीन फाइल्स और पीएम इज कम्प्रोमाइज्ड जैसे संदेश लिखे थे। प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए आयोजन स्थल पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया।