Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Former minister JP Dalal said in Bhiwani that the BJP has changed the practice and the budget is prepared with the opinion of every section
{"_id":"6997fd8b486217290800812c","slug":"video-former-minister-jp-dalal-said-in-bhiwani-that-the-bjp-has-changed-the-practice-and-the-budget-is-prepared-with-the-opinion-of-every-section-2026-02-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में पुर्व मंत्री जेपी दलाल बोले- भाजपा ने बदली प्रथा, हर वर्ग की राय से बनता है बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में पुर्व मंत्री जेपी दलाल बोले- भाजपा ने बदली प्रथा, हर वर्ग की राय से बनता है बजट
हरियाणा में शुरू हुए बजट सत्र को लेकर पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने भिवानी में कहा कि हरियाणा बजट नायब व शानदार होगा। ये बजट सभी की सहमति व बिना नए टैक्स का होगा। उन्होंने विपक्ष के आरोपों व मुद्दों पर एक एक कर पलटवार भी किये।
हरियाणा में शुक्रवार से बजट सत्र शुरू हो रहा है। इसको लेकर भाजपा सरकार अपना लेखा जोखा जारी कर बजट पेश करेगी। वहीं विपक्ष विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार का खिलाफ अकर्मक है। ऐसे में पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने भी बजट को लेकर अपना राय दी और विपक्ष के मुद्दों पर आरोपों पर जमकर पलटवार किया।
पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने सबसे पहले हरियाणा के आने वाले बजट को लेकर कहा कि हरियाणा का बजट नायाब व शानदार होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बजट को लेकर प्रथा बदली है। अब बजट हर वर्ग से राय लेकर बजट बनता है। हर साल पहले से ज्यादा और बिना नए टैक्स का बजट पेश होता है।
वहीं, बजट सत्र को लेकर विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के आक्रामक मूड पर जेपी दलाल ने कहा कि अच्छा हो विपक्ष सकारात्मक चर्चा करें व अच्छे मुद्दे उठाए। पर सही समय पर विपक्ष गायब हो जाता है, इससे उनकी खबर तो बन जाती है पर लोगों को कोई फायदा नहीं होता।
वहीं, हरियाणा कांग्रेस द्वारा मनरेगा का नाम बदलने को लेकर 25 फरवरी को विधानसभा के घेराव के एलान पर जेपी दलाल ने कहा कि समय के साथ बदलाव होता है, मनरेगा में बदलाव हरियाणा में मुद्दा नहीं।
जेपी दलाल ने हरियाणा पर लगातार बढ़ते कर्ज और विपक्ष के सवालों पर कहा कि हरियाणा का वित्तीय प्रबंधन बढ़िया है, हरियाणा की जीडीपी लगातार बढ़ रही है और प्रति व्यक्ति आय भी बढ़ी। उन्होंने कहा कि विकास व नए इंफ्रा के लिए कर्ज लेना कोई बुराई नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।