{"_id":"6a777c799ac2112f1c00a064","slug":"illegal-water-and-sewer-connections-in-tosham-to-be-regularized-survey-team-to-visit-every-household-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-155163-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: तोशाम में अवैध पानी-सीवर कनेक्शन होंगे नियमित, घर-घर पहुंचेगी सर्वे टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: तोशाम में अवैध पानी-सीवर कनेक्शन होंगे नियमित, घर-घर पहुंचेगी सर्वे टीम
Sun, 09 Aug 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तोशाम। कस्बे में स्वच्छ और निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने तथा पेयजल और सीवर व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने अभियान शुरू किया है। इसके तहत अवैध पेयजल और सीवरेज कनेक्शनों को नियमित किया जाएगा। विभाग की टीम घर-घर जाकर सर्वे करेगी और जीपीएस फोटो के माध्यम से सभी कनेक्शनों की सटीक मैपिंग की जाएगी।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसडीओ विक्रम पूनियां ने बताया कि डोर-टू-डोर सर्वे का उद्देश्य उपभोक्ताओं का सत्यापन, विभागीय रिकॉर्ड को अपडेट करना और जलापूर्ति व्यवस्था को अधिक प्रभावी व पारदर्शी बनाना है। विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार तोशाम शहर में नए जल कनेक्शन स्वीकृत किए जाने हैं। इन कनेक्शनों को नियमों के अनुसार पंजीकृत कर वैध किया जाएगा।
सर्वे टीम निर्धारित फॉर्म में कनेक्शन लेने की तारीख, बिल जारी होने की स्थिति, इस्तेमाल की जा रही पाइप का प्रकार और घर में पानी की दैनिक खपत समेत अन्य जानकारी जुटाएगी। सर्वे के दौरान पेयजल लाइन में लीकेज मिलने पर उसे चिन्हित कर तुरंत दुरुस्त किया जाएगा। घरों में लगी पुरानी या खराब पाइप लाइनों को भी बदला जाएगा।
विज्ञापन
पूनिया ने बताया कि सर्वे से तोशाम की भविष्य की जलापूर्ति योजना बनाने में मदद मिलेगी। कनेक्शन वैध होने के बाद उपभोक्ताओं को समय पर बिल जारी किए जा सकेंगे, जिससे पानी की बर्बादी और सप्लाई संबंधी शिकायतों में कमी आएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से तय समय सीमा में कनेक्शन नियमित करवाने की अपील की। सभी कनेक्शन वैध होने से सीवर सफाई और पाइपलाइन मरम्मत के लिए बेहतर संसाधन जुटाने में मदद मिलेगी जिसका लाभ शहरवासियों को मिलेगा।