फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Woman collapses at station upon returning from Ayodhya; dies

Bhiwani News: अयोध्या से लौटते ही स्टेशन पर बेहोश हुई महिला, मौत

Sun, 09 Aug 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 09 Aug 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Woman collapses at station upon returning from Ayodhya; dies
भिवानी। अयोध्या से धार्मिक यात्रा कर बेटे के साथ ट्रेन से लौट रही 54 वर्षीय राजबाला शनिवार दोपहर भिवानी रेलवे जंक्शन पर उतरते ही अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं।
विज्ञापन

उन्हें जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। राजबाला तोशाम के वार्ड 13 की रहने वाली थीं। राजबाला अपने बेटे सोनू के साथ अयोध्या से भिवानी लौट रही थीं।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब दो बजे ट्रेन से उतरने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर पड़ीं। घटना की सूचना राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को दी गई। सूचना मिलते ही जीआरपी की महिलाकर्मी मोनिया मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी प्रयास के बाद भी राजबाला को होश नहीं आया तो उन्हें जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जीआरपी थाने की जांच अधिकारी मोनिया ने बताया कि पुलिस ने बेटे सोनू के बयान दर्ज किए और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed