{"_id":"6a777b70025638b70b009209","slug":"garbage-crisis-worsens-amid-rains-250-tonnes-of-waste-piled-up-in-the-city-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-155185-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बारिश में कूड़ा संकट गहराया, शहर में 250 टन कचरा जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बारिश में कूड़ा संकट गहराया, शहर में 250 टन कचरा जमा
Sun, 09 Aug 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय में मांगों को लेकर धरने पर बैठ नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी।
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल और बारिश के कारण शहर में कूड़ा संकट गहरा गया है। भिवानी, लोहारू और बवानीखेड़ा में करीब 250 टन कचरा तीन दिन से उठान के इंतजार में पड़ा है। सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल 11 अगस्त तक बढ़ा दी है। वहीं सोमवार से ठोस कचरा निस्तारण प्लांट के तहत टिप्पर ऑटो और डंपिंग प्वाइंटों से कूड़ा उठाने वाले कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल होंगे।
सफाई कर्मचारी यूनियन नेता पुरुषोत्तम दानव ने बताया कि तीनों क्षेत्रों में करीब 520 सफाई कर्मचारी लगातार तीन दिन से हड़ताल पर हैं। बारिश के चलते शहर की सड़कों पर कीचड़ और कई स्थानों पर जलभराव है। ऐसे में जगह-जगह जमा कूड़ा सीवर मैनहोल तक पहुंच रहा है। नगर परिषद की ओर से बंद किए गए कई पुराने कचरा प्वाइंटों पर भी दोबारा कूड़ा जमा होने लगा है।
दमकल कर्मचारियों की हड़ताल के चलते रोडवेज के 10 चालक तैनात
हरियाणा आपातकालीन सेवाएं विभाग के तहत दमकल कर्मचारी भी तीन दिन से हड़ताल पर हैं। इसके चलते रोडवेज के 10 चालकों को दमकल गाड़ियों पर तैनात किया गया है। इनमें पांच चालक भिवानी, तीन सिवानी और दो लोहारू में लगाए गए हैं। सिवानी में तीन होमगार्ड जवान भी दमकल गाड़ियों पर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
दमकल कर्मचारी यूनियन के जिला अध्यक्ष अजय श्योराण ने बताया कि दमकल कर्मचारियों की हड़ताल भी 11 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान किया जाएगा।