फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Civic reception for gold medalist Jasmine Lamboria

Bhiwani News: स्वर्ण पदक विजेता जैस्मिन लंबोरिया का नागरिक अभिनंदन

Sun, 09 Aug 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 09 Aug 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Civic reception for gold medalist Jasmine Lamboria
कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल विजेता जैस्मीन लैंबोरिया के सम्मान समारोह में आयोजित कार्यक्रम क - फोटो : 1
भिवानी। ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स की मुक्केबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली महिला मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। चौधरी छोटूराम धाम जसिया की भिवानी जिला कमेटी के पदाधिकारियों और जाट धर्मशाला भिवानी के गणमान्य लोगों ने जैस्मिन का नागरिक अभिनंदन किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्हें दीनबंधु चौधरी छोटूराम की प्रतिमा एवं स्मृति चिह्न भेंट किया गया और पारंपरिक शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। समारोह में चौधरी छोटूराम धाम जसिया भिवानी जिला कमेटी के प्रधान रणबीर सिंह बैनिवाल, प्रदेश सचिव सतबीर सिंह गोयत, जिला उपप्रधान बलवान सरपंच तालू, जिला प्रवक्ता बलबीर सिंह बजाड़, वरिष्ठ समाजसेवी फुल सिंह धनाना और जाट धर्मशाला भिवानी के प्रधान दिलबाग सिंह सांगवान मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला कमेटी के प्रधान रणबीर सिंह बैनिवाल ने कहा कि जैस्मिन लंबोरिया ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्वर्ण पदक जीतकर भिवानी के साथ प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि भिवानी को खेल जगत में मिनी क्यूबा के नाम से जाना जाता है और जैस्मिन की उपलब्धि ने इस पहचान को और मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि जैस्मिन की सफलता प्रदेश की बेटियों और नई पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में वक्ताओं ने जैस्मिन की मेहनत और अनुशासित प्रशिक्षण की सराहना की। साथ ही उनके कोचों के मार्गदर्शन को भी उपलब्धि में महत्वपूर्ण बताया। उपस्थित लोगों ने जैस्मिन के उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed