फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Zila Parishad Chairperson expresses threat to life, seeks police protection

Bhiwani News: जिला परिषद चेयरपर्सन ने जताया जान का खतरा, मांगी पुलिस सुरक्षा

Sun, 09 Aug 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 09 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Zila Parishad Chairperson expresses threat to life, seeks police protection
भिवानी। जिला परिषद चेयरपर्सन अनिता मलिक ने जान का खतरा जताते हुए पुलिस सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने दो दिन तक सुरक्षा में लगाए गए दो पुलिस जवानों को वापस बुलाए जाने पर भी नाराजगी जताई। अनिता मलिक ने आरोप लगाया उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भिवानी, हिसार, दादरी और राजस्थान के अपराधियों को उनके क्रशरों के सामने खड़ा किया जाता है। उनका दावा है कि यह सब सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड है। पुलिस की गाड़ियां मौके पर पहुंचती हैं और 15 मिनट बाद बिना तफ्तीश के आरोपियों को छोड़ देती हैं। इसके बाद वही लोग दोबारा वहां पहुंच जाते हैं और पुलिस को बुलाने पर भी कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन

चेयरपर्सन के देवर कृष्ण मलिक ने कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत मलिक परिवार की जान को खतरा है। डीजीपी समेत अन्य अधिकारियों को शिकायत भेजी जा चुकी है। अनिता मलिक ने कहा कि जरूरत पड़ी तो वे अदालत का दरवाजा खटखटाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed