फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Open drains on the Pilani bypass have become a hazard; animals are falling into them every month.

Bhiwani News: पिलानी बाईपास के खुले नाले बने आफत, हर माह गिर रहे पशु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Open drains on the Pilani bypass have become a hazard; animals are falling into them every month.
पिलानी बाईपास मार्ग पर खुले पड़े नाले । 
बहल। राजगढ़ रोड से निकलने वाले पिलानी बाईपास पर सड़क किनारे खुले नाले लोगों और पशुओं के लिए जानलेवा खतरा बने हुए हैं। चौड़े और बिना कवर के नालों में आए दिन पशु गिर रहे हैं। कई बार बच्चे और बुजुर्ग भी इनमें गिरकर चोटिल हो चुके हैं। इसके बावजूद पंचायत और प्रशासन की ओर से समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

शिकायत करने पर दोनों विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। सड़क के दोनों ओर बने नालों की चौड़ाई इतनी अधिक है कि पशु आसानी से इनमें गिर जाते हैं। बुधवार रात भी एक गाय नाले में गिर गई। उसके कराहने की आवाज सुनकर लोगों ने बहल युवा एकता संगठन ग्रुप में सूचना दी। इसके बाद गोसेवक अनुज शर्मा, मनीष गोस्वामी, अनिल छपरवाल, सुमित, मुरारी जांगड़ा, योगेश शर्मा, बजरंग खन्ना और बिन्नू समेत अन्य युवा मौके पर पहुंचे और गाय को सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय लोगों के अनुसार महीने में चार से पांच ऐसी घटनाएं होती हैं। कई बार पशु बच जाते हैं तो कुछ की मौत भी हो जाती है।
विज्ञापन


सफाई के अभाव में सड़क और घरों तक पहुंच रहा दूषित पानी
नालों की वर्षों से नियमित सफाई नहीं होने के कारण पानी ओवरफ्लो होकर सड़क और आसपास के घरों तक पहुंच रहा है। गंदगी से उठती दुर्गंध और मच्छरों के कारण भी लोग परेशान हैं। स्थानीय निवासियों ने सुरक्षा को देखते हुए नालों को कवर कराने और नियमित सफाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जब से ये नाले बने हैं तब से अनकवर्ड हैं। इनमें आने-जाने वाले लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। सूचना मिलने पर वे साथियों के साथ मौके पर पहुंचकर इन नालों से गायों को निकाल चुके हैं। -अनुज शर्मा, गो सेवक, बहल।


पिलानी बाईपास मार्ग पर सड़क किनारे बने नाले लोगों की दुविधा का कारण बने हुए हैं। हर रोज इनमें पशु गिर रहे हैं। इनकी सफाई नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को परेशानी हो रही है। प्रशासन इसे गंभीरता से लेकर उचित कार्रवाई करे। -मनीष गोस्वामी, समाजसेवी, बहल।


स्थानीय निवासी इन नालों को सुधारने के लिए कई बार फरियाद कर चुके हैं। हकीकत में ये नाले लोगों की सुविधा की जगह दुविधा बने हुए हैं। एक-दो दिन में प्रशासन को फिर से अवगत कराया जाएगा। समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करना पड़ेगा। -अनिल कुमार, निवासी, बहल।



पिलानी रोड पर बना नाला करीब 10 जगहों से टूटा हुआ है। लोक निर्माण विभाग इसे सही करवा दे तो पंचायत इनकी सफाई करवा देगी। इन्हें सुधारने का काम लोक निर्माण विभाग का है। वही इन्हें कवर कराएगा। -रवि कुमार, ग्राम सचिव, बहल।

वर्जन::::
इन नालों की सफाई का काम ग्राम पंचायत का है। इन्हें कवर करने के लिए अभी कोई प्रस्ताव नहीं है। डिमांड आने पर प्रस्ताव आगे भेज दिया जाएगा।
-वतन सिंह, जेई, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed