{"_id":"699742606939daaac0091a3c","slug":"video-gunners-welcomed-by-army-officers-in-ambala-2026-02-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: थल सेना, नौसेना और सीमा सुरक्षा बल के जांबाज गनर्स का अंबाला में सैन्य अफसरों ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: थल सेना, नौसेना और सीमा सुरक्षा बल के जांबाज गनर्स का अंबाला में सैन्य अफसरों ने किया स्वागत
भारत रणभूमि दर्शन अभियान दल वीरवार को अंबाला कैंट पहुंचा। यह अभियान भारतीय तोपखाना (आर्टिलरी) की स्थापना के द्विशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चलाया गया है। थल सेना, नौसेना और सीमा सुरक्षा बल के जांबाज गनर्स के इस दल का खड्गा स्टेडियम में स्वागत किया गया। 40 आर्टिलरी डिवीजन के डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर दीपक मान ने हरी झंडी दिखाकर दल का अभिनंदन किया।
ऐतिहासिक युद्धक्षेत्रों और शहीदों को सम्मान देने के उद्देश्य से शुरू हुआ यह अभियान 3 फरवरी 2026 को गुजरात के द्वारका से रवाना हुआ था। वीरवार को अंबाला पहुंचे इस दल में सात अधिकारी, 10 जूनियर कमीशन अधिकारी और 29 अन्य रैंक के जवान शामिल रहे। यह यात्रा राष्ट्रीय समर स्मारक (नेशनल वॉर मेमोरियल), नई दिल्ली में संपन्न होगी। अंबाला में प्रवास के बाद यह अभियान दल कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हो गया।
छात्रों और पूर्व सैनिकों में दिखा भारी उत्साह
समारोह के दौरान खड्गा कोर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ भारी संख्या में पूर्व सैनिक, स्कूली बच्चे और एनसीसी कैडेट मौजूद रहे। इस आयोजन ने न केवल देशभक्ति का संचार किया, बल्कि सशस्त्र बलों के साथ अंबाला शहर के पुराने और गहरे जुड़ाव को भी और मजबूती दी। अभियान के दौरान दल के सदस्यों ने पश्चिमी क्षेत्र के उन प्रमुख स्थानों का दौरा किया, जो महत्वपूर्ण सैन्य अभियानों के गवाह रहे हैं। यहां उन्हें ऐतिहासिक घटनाओं और जवानों के पराक्रम के बारे में जानकारी दी गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को देश के गौरवशाली सैन्य इतिहास से जोड़ना और उन्हें राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करना है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।