{"_id":"69973e2b5d9c1a8813047da8","slug":"video-stones-on-the-main-drains-at-both-ends-of-the-rajdhani-marg-are-broken-causing-people-to-fall-2026-02-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"राजधानी मार्ग के दोनों छोर के मुख्य नालों के पत्थर टूटे, गिर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी मार्ग के दोनों छोर के मुख्य नालों के पत्थर टूटे, गिर रहे लोग
नगर के राजधानी मार्ग के दोनों छोर के मुख्य नालों पर पत्थर टूटे होने के कारण राहगीर गिर कर घायल हो रहे है। साथ ही भीषण सड़ांध होने के कारण आस-पास रहने वालों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। पोनी तिराहा से आजाद नगर धोबिन पुलिया तक जगह-जगह नाले टूटे होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है।
बता दे कि राजधानी मार्ग के दोनों छोर मुख्य नालों में नगर के वार्डो का गंदा पानी बहाया जाता है जिसका निकास धोबिन पुलिया छोर है। नालों के ऊपर नगर पालिका द्वारा चार साल पहले लाखों की लागत से पत्थर डलवाए गए थे जो अब जगह-जगह से जर्जर होकर टूट गए है। कई जगह नालों पर पत्थर न होने के कारण यहां से निकलने वाले राहगीर वाहन समेत नाले में गिर जा रहे है। जिससे कई वाहन सवार चुटहिल तक हो जाते है। क्षेत्र के रहने वाले वीरेंद्र शुक्ला, राजीव शुक्ला, राजन कनौजिया ने बताया कि कई बार इसकी जानकारी नगर पालिका को दी गईं लेकिन समस्या जस की तस है। दिन की अपेक्षा रात में लोगों को दिक्कतें अधिक होती है अंधेरा होने के कारण खुले नाले दिख नही पाते और उससे निकलने वाली गंध से लोगों का जीना मुहाल है। पालिका ईओ मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जेई को खुले नालों पर नए पत्थर डलवाए जाने के निर्देश दिए गए है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।