{"_id":"6a77737c3d3232b92405fbd7","slug":"kanpur-two-chain-snatchers-arrested-in-police-encounter-one-miscreant-shot-in-the-leg-2026-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: पुलिस मुठभेड़ में दो चेन लुटेरे गिरफ्तार, एक बदमाश के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: पुलिस मुठभेड़ में दो चेन लुटेरे गिरफ्तार, एक बदमाश के पैर में लगी गोली
Sat, 08 Aug 2026 11:50 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:50 PM IST
सार
Kanpur News: कल्याणपुर में एक सप्ताह के भीतर दो महिलाओं से चेन लूट हुई थी। एल्डिगो तिराहे के पास चेकिंग के दौरान पुलिस से मुठभेड़ हुई।
विज्ञापन
बदमाशों से मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कल्याणपुर में एक सप्ताह के भीतर दो महिलाओं से चेन लूट के बाद पुलिस की शनिवार रात दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ में बदमाश औरैया बिधूना निवासी प्रशांत मिश्रा उर्फ मंगल के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे व उसके साथी कानपुर देहात के मंगलपुर निवासी आशू ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटी गईं दोनों चेन, 3720 रुपये और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई। घायल को सीएचसी कल्याणपुर भेजा गया है। आरोपियों पर अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस शनिवार रात कल्याणपुर पुलिस जवाहरपुरम क्षेत्र में एल्डिगो तिराहे के पास चेकिंग कर रही थी। बाइक सवार दो युवकों को आता देख उनहें रुकने के कहा गया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। जवाब में पुलिस ने गोली चलाई। बाइक सवार प्रशांत मिश्रा के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसके साथी आशू को भी गिरफ्तार कर लिया। बता दें 28 जुलाई की रात करीब 10:50 बजे कश्यपनगर में गोसाई मंदिर के पास बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक से आए दो बदमाशों ने महिला की चेन और मंगलसूत्र लूट लिया था। दूसरी घटना चार अगस्त की रात करीब 8:35 बजे विजयनगर-कल्याणपुर रोड की है।

जानकारी देते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
काली स्प्लेंडर सवार बदमाशों ने बेटे के साथ पैदल जा रही महिला की चेन लूट ली थी। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी प्रशांत पर अलग-अलग जिलों के थानों में दर्जन भर मुकदमे दर्ज हैं। आशू ठाकुर पर कल्याणपुर थाने में तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार प्रशांत वर्तमान में अपनी पत्नी के साथ कल्याणपुर में किराये के कमरे में रह रहा था। आशू के मौसेरे भाई से प्रशांत की दोस्ती थी। घर में आनेजाने के दौरान आशू और प्रशांत में भी दोस्ती होने के बाद से दोनों लूट की वारदात को अंजाम देने लगे।