फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   unique spectacle of faith: Undertaking 100-km journey of prostration on bed of nails out devotion to Shiva

आस्था की अनोखी तस्वीर: भोले की भक्ति में कीलों की सेज पर 100 किमी का दंडवत तय कर रहा सफर

Sat, 08 Aug 2026 10:36 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 08 Aug 2026 10:36 PM IST
सार

सावन में आस्था की अनोखी तस्वीर सामने आई है। शिवभक्त पांचाल घाट से गंगाजल लेकर त्रिलोकीनाथ धाम जा रहे हैं वहीं एक भक्त कीलों की सेज पर 100 किमी का दंडवत सफर तय कर रहा है।

विज्ञापन
unique spectacle of faith: Undertaking 100-km journey of prostration on bed of nails out devotion to Shiva
कीलों की सेज पर दंडवत करता शिवभक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन में हर तरफ हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं। कोई पैदल कांवड़ लेकर भोलेनाथ की भक्ति में लीन है तो कोई गंगाजल लेकर शिवधाम की ओर बढ़ रहा है। इसी बीच पांचाल घाट पर शिवभक्ति की ऐसी अनोखी तस्वीर सामने आई, जिसने राहगीरों को भी ठहरकर देखने पर मजबूर कर दिया। भगवान भोलेनाथ के प्रति समर्पण में एक शिवभक्त कीलों की सेज पर दंडवत करते हुए करीब 100 किलोमीटर की यात्रा पर निकल पड़ा है।
विज्ञापन


पांचाल घाट गंगा तट पर सावन के महीने में कांवड़ मेला लगा है। शिव भक्त गंगाजल भरने के लिए इटावा, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, पीलीभीत आदि जिलों से पहुंच रहे हैं। शिवभक्त विशेष गुप्ता पांचाल घाट से गंगाजल भरकर शाहजहांपुर स्थित त्रिलोकीनाथ धाम की ओर निकले हैं। बारिश के बीच रास्ते की कठिनाई और शरीर को होने वाली पीड़ा भी उनके संकल्प को डिगा नहीं पा रही है। विशेष गुप्ता ने इस कठिन दंडवत यात्रा के लिए लकड़ी के तख्ते पर हजारों कीलें लगाई हैं, उसमें छह पहिये लगे हैं।
विज्ञापन

एक साथी रस्सी के सहारे कील लगे उस तख्ते को करीब एक मीटर आगे खींचता है। इसके बाद विशेष उसी कीलों वाले तख्ते पर लेटकर दंडवत प्रणाम करते हुए आगे बढ़ते हैं। गंगाजल से भरी मटकी को भी अलग पहियों वाले स्टैंड पर रखा है। उन्हें देख कोई हाथ जोड़कर नमन करता है तो कुछ लोग हर-हर महादेव का जयघोष कर उनका हौसला बढ़ाते हैं।

 

विशेष गुप्ता कहते हैं कि भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था और मनोकामना को लेकर उन्होंने यह कठिन यात्रा शुरू की है। रास्ते में कितनी भी कठिनाई आए, यात्रा पूरी करके ही दम लेंगे। उनकी मनोकामना है कि भगवान भोलेनाथ कृपा करें और रोग से मुक्ति मिले। वहीं, हरदोई के जगदीशपुर के मोनू, अजय, शिवम, गौरव, प्रदीप सहित 12 से अधिक शिव भक्त हाथों में तिरंगा व धर्म ध्वज लेकर 51 लीटर की कलश कांवड़ लेकर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed