{"_id":"69986015bcf0135a1c0b922d","slug":"video-video-paranae-paratashhatha-ka-btha-thasara-bra-ayathhaya-ka-pathayatara-eka-sapataha-ma-para-karaga-thara-2026-02-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: प्राण प्रतिष्ठा के बाद दूसरी बार अयोध्या की पदयात्रा, एक सप्ताह में पूरी करेंगे दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: प्राण प्रतिष्ठा के बाद दूसरी बार अयोध्या की पदयात्रा, एक सप्ताह में पूरी करेंगे दूरी
जगदीशपुर। बांदा जिले के म्होखर गांव से पांच श्रद्धालुओं का जत्था 255 किलोमीटर की पदयात्रा कर अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए निकला है। शिवरात्रि के अवसर पर 15 फरवरी को यात्रा प्रारंभ करने वाले श्रद्धालु रविवार को अयोध्या पहुंचकर दर्शन करेंगे।
जत्थे का नेतृत्व महेंद्र कुमार त्रिपाठी कर रहे हैं। उनके साथ चचेरे भाई हर्ष त्रिपाठी, अंकित बाजपेई और चाचा राम गोविंद त्रिपाठी सहित कुल पांच लोग शामिल हैं। सभी श्रद्धालु प्रतिदिन औसतन 35 से 40 किलोमीटर की दूरी तय कर रहे हैं।
श्रद्धालुओं ने बताया कि यह उनकी दूसरी पदयात्रा है। इससे पहले 20 फरवरी 2023 को भी वे पैदल अयोध्या पहुंचे थे और 27 फरवरी को दर्शन किए थे। इस बार भी उन्होंने संकल्प लिया है कि पैदल चलकर ही भगवान रामलला के दर्शन करेंगे।
यात्रा के शुक्रवार को डोमाडीह गांव में भगवताचार्य विपिन महराज ने श्रद्धांलुओं का स्वागत किया। श्रद्धालुओं का कहना है कि पैदल यात्रा से न केवल श्रद्धा की अनुभूति होती है, बल्कि आत्मिक शांति भी मिलती है। रविवार को अयोध्या पहुंचकर वे रामलला के दर्शन कर परिवार और क्षेत्र की खुशहाली की कामना।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।