{"_id":"6998605c1e2ac281c301a248","slug":"video-video-akhalsha-yathava-bl-apamana-karana-val-ka-saja-kaya-naha-mal-raha-2026-02-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अखिलेश यादव बोले, अपमान करने वालों को सजा क्यों नहीं मिल रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अखिलेश यादव बोले, अपमान करने वालों को सजा क्यों नहीं मिल रही
रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने माघ मेले में बटुकों के अपमान और यादव जी की लव स्टोरी फिल्म के मामले में प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने डिप्टी सीएम पर सवाल उठाते हुए कहा कि अपमान करने वालों को सजा क्यों नहीं मिल रही है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव शुक्रवार को लखनऊ से फतेहपुर के फतेहपुर घोष जाते समय शहर के मामा चौराहा पर रुके। इस दौरान उनका सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम ने अपमान करने वालों को पाप मिलने की बात कही थी, लेकिन उन्हें सजा क्यों नहीं दिलवाई जा रही है।
उन्होंने तंज कसते हुए पूछा, अगर मुख्यमंत्री जापान चले जाएंगे, तो क्या हमारे डिप्टी सीएम वहां धरना देंगे। यादव जी की लव स्टोरी फिल्म पर अखिलेश यादव ने इसे भाजपा की लव स्टोरी बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले ब्राह्मण समाज को अपमानित करने के लिए एक फिल्म बनाई गई थी। सपा अध्यक्ष ने कहा कि उस फिल्म का नाम भी नहीं लिया जा सकता, जिसमें एक ईमानदार समाज को गलत तरीके से दर्शाया गया था।
ऊंचाहार पहुंचने पर अखिलेश यादव ने कहा कि ऊंचाहार वालों जल्द ही आपको लखनऊ बुलाऊंगा। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने ऊंचाहार विधानसभा चुनाव को लेकर साथ में बैठक करने की मांग की। उनका काफिला जब ऊंचाहार के खोजनपुर गांव के पास लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के ऊंचाहार बाइपास पर पहुंचा तो कार्यकर्ता सपा का झंडा लहराते सड़क पर खड़े हो गए।
इस पर अखिलेश यादव कार से उतरे और कार्यकर्ताओं से हाथ मिलाया। इस मौके पर सपा के ब्लॉक अध्यक्ष बिंदेश्वरी पासी, मान सिंह पटेल, रेहान, नरेंद्र यादव, घनश्याम मौर्य, हरीश यादव, शुभम पाल, विकास, मंतोष पासी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।