Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Raebareli News
›
VIDEO: पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौत मामले में चचेरे देवर पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
{"_id":"6998604ebdbeb57ea80ee291","slug":"video-video-parava-kashhatara-pacayata-sathasaya-ka-mata-mamal-ma-cacara-thavara-para-gara-irathatana-hataya-ka-kasa-tharaja-palsa-na-aarapa-ka-bhaja-jal-2026-02-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौत मामले में चचेरे देवर पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौत मामले में चचेरे देवर पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
खीरो(रायबरेली)। क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा मजरे सगुनी गांव में हुयी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजकुमारी की हत्या के मामले में पुलिस ने गुरुवार की रात गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर चचेरे देवर दिनेश कुमार लोधी को गिरफ्तार लिया है । जिसे पुलिस ने दीवानी कचहरी स्थित कोर्ट में पेश किया । जहां से उसको न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है ।। आरोपी नशे की लत का शिकार था । जो अक्सर रात में नशे में होकर घर के लोगो से गाली गलौज व पत्नी की पिटाई करता था । तथा एक दशक पूर्व मृतका के ससुर को भी बेल्ट से जमकर मारापीटा था।
खीरो थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा मजरे सगुनी गांव की रहने वाली पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजकुमारी (45) की गुरुवार की रात उसके चचेरे देवर दिनेश कुमार ने उसके दरवाजे पटक पटक कर हत्या कर दिया था । जबकि उसे बचाने के प्रयास में मृतका का पति शोभालाल घायल हो गया था ।घटना के बाद देर रात पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जबकि घायल पति शोभालाल को इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजा गया था । घटना के दूसरे दिन शुक्रवार को मृतका के शव आने के इंतजार में दरवाजे रिस्तेदारो का मजमा लगा था ।जबकि बगल में ही स्थित आरोपी दिनेश के दरवाजे पर सन्नाटा पसरा था।
मृतका की सास रानी देवी , बहू बिनीता , पुत्री सीमा व नेहा के मुताबिक मारपीट के बाद शोभालाल , अपनी पत्नी को एम्बुलेंस से लेकर सीएचसी खीरो चले गए थे । जिसके बाद भी आरोपी दिनेश कुमार मृतका के घर मे घुसकर पहले सास रानी के हाथ मे लाठी मारते हुए अंदर लगे एलईडी बल्ब व दरवाजे लगे विजली के मीटर को तोड़ दिया । इस दौरान घर मे मौजूद अन्य लोगों को घर के अंदर बंद कर दिया गया । तब आरोपी दिनेश ईंट पत्थर से दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया । इसी दौरान खीरो पुलिस मौके पर पहुंच कर दिनेश को हिरासत में लेकर थाने आ गयी ।
आरोपी दिनेश कुमार नशे की लत का शिकार था । जो आये दिन शाम को शराब व गांजा आदि का नशा करने के बाद अपनी पत्नी व घर के अन्य सदस्यों के साथ गाली गलौज व मारपीट किया करता था । कई वर्ष उसने पूर्व मृतका के ससुर को बेल्ट से बहुत मारा था ।मामला पारिवारिक होने के कारण कोई भी रिपोर्ट न करके आपस मे सुलह समझौता कर लिया गया था ।
घटना के बाद से ही आरोपी के दरवाजे सन्नाटा पसरा था । घर के पुरुष व महिलाये छोटे बच्चो को दूसरी मंजिल में घर छोड़कर दरवाजे कुंडी लगाकर गांव में किसी अन्य के यहां बैठी थी । आरोपी की छत में मौजूद उसकी बेटी कंचन 8 वर्ष व अन्य बच्चों को नीचे बुलाकर जानकारी ली गयी तो कंचन ने रोते हुए बताया की मेरे पापा आये दिन रात में नशे में घर मे गाली गलौज कर मम्मी के साथ मारपीट किया करते थे ।
घटना से पूर्व भी वह शराब के नशे में घर के लोगो से गाली गलौज कर रहे थे । तभी बड़े दादा उन्हें समझाने आये । इसी दौरान पापा ने उनको मारा पीटा । जब बड़े दादा घायल होकर अपने घर की तरफ चले गए तब पापा दादा के घर की तरफ चले गए । मम्मी ने हम लोगो को घर के अंदर ले जाकर दूसरी मंजिल में छोड़ दिया आगे क्या हुआ नही मालूम है । प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि गैर इरादतन हत्या के मामले में नामजद दिनेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।