सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Children will learn the intricacies of science at the mobile science exhibition.

Raebareli News: सचल विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चे सीखेंगे विज्ञान की बारीकियां

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 23 Feb 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Children will learn the intricacies of science at the mobile science exhibition.
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में सचल विज्ञान प्रदर्शनी आने वाली है, जिसका शीर्षक मशीन इन एवरीडे लाइफ होगा। स्पेशल बस को सचल विज्ञान प्रदर्शनी का रूप दिया गया है, जो जिले के 30 विद्यालयों में दो-दो दिन के लिए रुकेगी। किन विद्यालयों में यह स्पेशल बस जाएगी, इसके लिए हर विकास क्षेत्र से पर्याप्त जगह वाले दो-दो स्कूलों की सूची मांगी गई है। इसके बाद सचल विज्ञान प्रदर्शनी के आने की तिथि तय होगी और रूट चार्ट बनाया जाएगा।
Trending Videos

आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ ने सचल विज्ञान प्रदर्शनी के संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजा है। इसमें बताया गया कि यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों के साथ आम जनता के लिए बहुत ही शिक्षाप्रद है। इसमें विज्ञान संबंधी उच्च स्तर के मॉडल प्रस्तुत किए गए हैं। साथ ही वैज्ञानिक सिद्धांतों पर आधारित व्याख्यान एवं फिल्म प्रदर्शन होगा। प्रदेश की चुनिंदा जिलों में 30-30 स्कूलों तक यह प्रदर्शनी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस बस में सचल प्रदर्शनी बनाई गई है, उसकी लंबाई 28 फुट, चौड़ाई नौ फुट और ऊंचाई 11 फुट है। इसीलिए पर्याप्त जगह वाले स्कूल चिन्हित किए जा रहे हैं, ताकि बस को रुकने में दिक्कत न हो। प्रदर्शनी देखने के लिए जुटने वाले बच्चों के लिए भी पर्याप्त जगह उपलब्ध रहे। विद्यालय में सुरक्षित कक्ष भी होना चाहिए, ताकि प्रदर्शनी के साथ आने वाले स्टाफ रुक सकें और उपकरणों को भी सुरक्षित रख सकें।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि आंचलिक विज्ञान नगरी से सचल विज्ञान प्रदर्शनी आनी है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से पर्याप्त जगह वाले दो-दो विद्यालयों की सूची मांगी गई है। विद्यालयों की लोकेशन और दूरी सहित सूची आंचलिक विज्ञान नगरी भेज दी जाएगी, ताकि रूपरेखा तैयार हो सके। यह प्रदर्शनी जिले में आएगी और स्कूलों में रुकेगी तो बच्चों को काभी कुछ सीखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed