{"_id":"699b52e0748ccbe2b4034de3","slug":"gurubakshganj-team-won-the-quarter-final-match-raebareli-news-c-101-1-rai1017-151755-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: गुरुबख्शगंज टीम ने जीता क्वार्टर फाइनल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: गुरुबख्शगंज टीम ने जीता क्वार्टर फाइनल मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सतांव ब्लॉक क्षेत्र के गन्ना कांटा मैदान सतांव में पं दीनदयाल उपाध्याय स्मारक अंतर प्रांतीय क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को एक लीग गुरुबख्शगंज व उतरावां (लखनऊ) व एक क्वार्टर फाइनल मैच गुरुबख्शगंज व बेसिक शिक्षा इलेवन के मध्य 10 - 10 ओवरों का खेला गया। जिसमें लीग व क्वार्टर फाइनल में गुरुबख्शगंज विजेता रही।
रविवार को पहला लीग मैच गुरुबख्शगंज व उतरावां (लखनऊ) के मध्य खेला गया। जिसमें गुरुबख्शगंज टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी उतरावां (लखनऊ) टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में अपने चार खोकर 113 रनों का लक्ष्य रखा। टीम के खिलाड़ी नुमान 26, रजत 25, यश ने 17 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरुबख्शगंज टीम ने नौ ओवर जीत हासिल कर ली। गुरुबख्शगंज टीम ने अपने चार विकेट गंवाए और छह विकेट से मैच में जीत हासिल कर ली। टीम के खिलाड़ी छोटू 46, शहनवाज 37, विशाल ने 17 रनों का योगदान दिया। मैन ऑफ द मैच विशाल को दिया गया।
दूसरे मैच गुरुबख्शगंज व बेसिक शिक्षा इलेवन के बीत क्वार्टर फाइनल के रूप में खेला गया। जिसमें बेसिक शिक्षा इलेवन के टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी गुरुबख्शगंज टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में अपने सात विकेट गंवाकर 134 रनों का लक्ष्य दिया। टीम के खिलाड़ी छोटू 42, शहनवाज 39, सुंदर थापा 20 रन बनाए। जवाब में उतरी बेसिक शिक्षा इलेवन ने निर्धारित सभी ओवर खेलकर अपने छह गंवाए और 111 बना सकी। टीम के खिलाड़ी अशोक 40, लड्डू 32, कुंवर ने 11 रनों का योगदान दिया। मैन ऑफ द मैच छोटू को मिला।
इस मौके पर उमेश प्रताप सिंह, मनोज शर्मा (लाले), सुंदरम सिंह, आशीष सिंह, रामू सिंह, अभिषेक सिंह, नंदू कुमार, दीपक सिंह, सुरेश सिंह, दिग्विजय सिंह , पुत्तन सिंह, छोटू, भूपेंद्र, लवकुश आदि मौजूद रहे।
Trending Videos