सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Team reached Chennai for match against Zimbabwe Hardik Pandya spotted with Mahieka Sharma

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मैच के लिए चेन्नई पहुंची टीम इंडिया, हार्दिक के साथ माहिका भी आईं नजर

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 23 Feb 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
सार

भारत और जिम्बाब्वे के बीच गुरुवार यानी 26 फरवरी को सुपर-8 का मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच के लिए टीम इंडिया सोमवार को चेन्नई पहुंच गई। इस दौरान हार्दिक पांड्या के साथ उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी नजर आईं।

Indian Team reached Chennai for match against Zimbabwe Hardik Pandya spotted with Mahieka Sharma
हार्दिक पांड्या-माहिका शर्मा - फोटो : PTI (videograb)
विज्ञापन

विस्तार

सुपर-8 के अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के बाद भारतीय टीम की नजरें अब दोनों मुकाबले जीतने पर हैं। सोमवार को टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के लिए चेन्नई पहुंच गई। इस दौरान एयरपोर्ट पर हार्दिक पांड्या के साथ उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी नजर आईं। 
Trending Videos

जिम्बाब्वे से गुरुवार को होगा सामना
भारतीय टीम सुपर-8 का अपना दूसरा मुकाबला गुरुवार यानी 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगी। दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के बाद भारत के लिए अगले दोनों मैच जीतना अहम हो गया है। एक भी गलती सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम के लिए और मुश्किलें खड़ी कर सकती है। आगामी मैच के लिए टीम इंडिया चेन्नई पहुंच गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Indian Team reached Chennai for match against Zimbabwe Hardik Pandya spotted with Mahieka Sharma
हार्दिक और माहिका - फोटो : ANI
गर्लफ्रेंड माहिका के साथ चेन्नई पहुंचे हार्दिक
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ चेन्नई पहुंचे हैं। यह पहला मौका नहीं है जब हार्दिक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सफर कर रहे हैं। इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप चरण मुकाबले के लिए जब टीम इंडिया ने कोलंबो का दौरा किया था, तब भी माहिका को उनके साथ स्पॉट किया गया था। 

अंक तालिका की मौजूदा तस्वीर
सुपर-8 ग्रुप 1 में दक्षिण अफ्रीका दो अंकों और +3.800 के शानदार नेट रन रेट के साथ शीर्ष पर है, जबकि भारत एक मैच में हार के बाद शून्य अंक और -3.800 NRR के साथ सबसे नीचे खिसक गया है। -3.800 नेट रन रेट का मतलब है कि भारत को अगले दोनों मैच भारी अंतर से जीतने होंगे। हालांकि, दोनों मैच में जीत भी भारत को सेमीफाइनल की गारंटी नहीं देता है। सुपर-8 ग्रुप-1 की बाकी दो टीमें, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे आज एक-दूसरे के खिलाफ अपने सुपर-8 अभियान की शुरुआत करेंगी। स्पष्ट है कि भारत के लिए अपना और ग्रुप की दूसरी टीमों का भी, यानी आगे का हर मैच निर्णायक बन चुका है।

सुपर-8 ग्रुप 1
टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट
दक्षिण अफ्रीका 1 1 0 0 2 +3.800
वेस्टइंडीज 0 0 0 0 0 0.000
जिम्बाब्वे 0 0 0 0 0 0.000
भारत 1 0 1 0 0 -3.800
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed