WI Inning
54/2 (5.5 ov)
Shai Hope 14(12)*
Shimron Hetmyer 20 (11)
Drinks Break : Zimbabwe elected to bowl
{"_id":"699c47d08307160a9f0f1216","slug":"t20-world-cup-2026-super-8-match-today-eng-vs-pak-live-streaming-playing-11-and-preview-news-in-hindi-2026-02-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ENG vs PAK: इंग्लैंड को हराकर शीर्ष स्थान हासिल करना चाहेगा पाकिस्तान, स्पिनरों पर होगी नजर; कैसा रहेगा मौसम?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENG vs PAK: इंग्लैंड को हराकर शीर्ष स्थान हासिल करना चाहेगा पाकिस्तान, स्पिनरों पर होगी नजर; कैसा रहेगा मौसम?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकेले
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 23 Feb 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
सार
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर-8 का रोमांचक मुकाबला मंगलवार को पल्लेकेले में खेला जाएगा।पाकिस्तान की नजर इस मुकाबले में जीत के साथ ग्रुप-2 की अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल करने पर होंगी। वहीं, श्रीलंका को हराकर इंग्लैंड की टीम आत्मविश्वास से लबरेज है।
हैरी ब्रूक-सलमान आगा
- फोटो : England Cricket-ANI
विज्ञापन
विस्तार
धीमी और स्पिन गेंदबाजों के अनुकूल पिच पर मंगलवार को जब इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें टी20 विश्व कप के सुपर आठ मुकाबले में आमने-सामने होंगी, तो मुकाबले का केंद्र बिंदु स्पिन गेंदबाज ही रहेंगे। इंग्लैंड की टीम अब तक टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाई है, लेकिन दो बार की चैंपियन यह टीम अब जीत की राह पर लौट चुकी है। सुपर आठ चरण के अपने पहले मैच में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रन से हराया। इस जीत से उसका नेट रन रेट भी बेहतर हुआ और वह अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई।
Trending Videos
श्रीलंका के खिलाफ जीत से बढ़ा इंग्लैंड का आत्मविश्वास
श्रीलंका के खिलाफ कम स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए इंग्लैंड ने परिस्थितियों के अनुरूप प्रदर्शन किया। टीम के स्पिनरों ने शानदार गेंदबाजी की, जबकि तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने भी अहम योगदान दिया। लेग स्पिनर आदिल रशीद और बाएं हाथ के स्पिनर लियाम डॉसन को भी विकेट मिले। विल जैक्स ने प्रभावी ऑफ स्पिन गेंदबाजी के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर उपयोगी पारियां खेलकर टीम को कई बार मुश्किल परिस्थितियों से उबारा है।

बटलर का फॉर्म चिंताजनक
सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट श्रीलंका के खिलाफ बेहतरीन पारी खेलकर फॉर्म में लौटे। टूर्नामेंट में यह पहला मौका था जब उन्होंने पावरप्ले के बाद तक बल्लेबाजी की। हालांकि, जोस बटलर का फॉर्म अब भी चिंता का विषय बना हुआ है, लेकिन उन्हें कप्तान हैरी ब्रूक का पूरा समर्थन हासिल है। इंग्लैंड ने इसी महीने की शुरुआत में इसी मैदान पर तीन मैचों की टी20 श्रृंखला 3-0 से जीती थी। श्रीलंका पर जीत के बाद ब्रूक ने कहा, 'अब तक हम बल्लेबाजी में पूरी तरह परफेक्ट प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। हमें अच्छी शुरुआत और बड़े स्कोर नहीं मिले हैं, लेकिन मुझे लगता है कि यह जल्द ही होगा। जोस बटलर, जैकब बेथेल और मैं खुद बड़े स्कोर नहीं बना सके हैं, फिर भी हम मैच जीतने में सफल रहे हैं।'

पाकिस्तान को हर हाल में जीतना होगा मुकाबला
दूसरी ओर, पाकिस्तान का न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला सुपर आठ मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। अब उसे सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए अपने दोनों शेष मैच जीतने होंगे। पाकिस्तान के पास उस्मान तारिक, सईम अयूब, अबरार अहमद, शादाब खान और मोहम्मद नवाज जैसे सक्षम स्पिन गेंदबाज हैं, लेकिन बल्लेबाजी चिंता का विषय बनी हुई है। खासकर अच्छे स्पिनरों के खिलाफ टीम के बल्लेबाज टिक नहीं पा रहे हैं।

कैसा रहेगा मौसम?
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड के बीच होने वाले मैच के लिए मौसम का पूर्वानुमान काफी अनुकूल नजर आ रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है और बारिश की केवल 25 प्रतिशत आशंका जताई गई है। वहीं, आंधी-तूफान की संभावना लगभग 6 प्रतिशत बताई गई है।
पल्लेकेले में नमी का स्तर अधिक रहने की उम्मीद है, जो लगभग 78 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। हालांकि, शाम के समय बारिश की संभावना घटकर करीब 13 प्रतिशत रह जाएगी। सभी संकेतों को देखते हुए, पल्लेकेले में पाकिस्तान और इंग्लैंडके बीच पूरा मैच बिना किसी बड़ी रुकावट के संपन्न होने की उम्मीद है।

सुपर-8 मुकाबले के लिए दोनों टीमें
इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बेंटोन, जोस बटलर, बेन डकेट, फिल साल्ट, जैकब बेथेल, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, जैमी ओवरटन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टंग, ल्यूक वुड।
पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमां, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक।