फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shikhar-Sophie Wedding: सफेद शेरवानी में खूब जचे धवन, सोफी की सादगी ने लूटी महफिल; आपने देखी शादी की तस्वीरें?

Mon, 23 Feb 2026 07:20 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 23 Feb 2026 07:20 PM IST
सार

Shikhar Dhawan Wedding Photos: भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन ने शनिवार को लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से शादी रचाई। दोनों जीवन की नई पारी की शुरुआत कर चुके हैं। आज धवन की पत्नी ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें साझा की हैं। आइये देखते हैं...

विज्ञापन
Shikhar Sophie Wedding Photos Sherwani Dress Social Media Posts
शिखर धवन-सोफी शाइन - फोटो : Sophie Shine (Instagram)
पूर्व भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन और सोफी शाइन जीवन की नई शुरुआत कर चुके हैं। शनिवार को दोनों ने शादी रचाई। अब धवन की पत्नी सोफी ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें साझा की हैं। इनके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हमारी अपनी परीकथा।'
Shikhar Sophie Wedding Photos Sherwani Dress Social Media Posts
शिखर धवन-सोफी शाइन की शादी में लगा दिग्गजों का तांता - फोटो : Yuzvendra Chahal-Rajeev Shukla (x)
रोहित-चहल जैसे दिग्गजों का लगा तांता
40 की उम्र में धवन ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन को जीवनसाथी बना लिया है। दोनों ने निजी समारोह में सात फेरे लिए जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, स्पिनर युजवेंद्र चहल जैसे दिग्गजों का तांता लगा। सोशल मीडिया पर तमाम तस्वीरें वायरल हो रही हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Soph (@sophieshine93)


Shikhar Sophie Wedding Photos Sherwani Dress Social Media Posts
शिखर धवन-सोफी शाइन - फोटो : Shikhar Dhawan-Yuzvendra Chahal (instagram)
2025 में सार्वजनिक किया था रिश्ता
धवन और सोफी पिछले कुछ वर्षों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, उन्होंने अपने रिश्ते को साल 2025 में सार्वजनिक किया था। दोनों को पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान दुबई में साथ देखा गया था, जिसके बाद उनके रिश्ते की चर्चा तेज हो गई थी। शादी से पहले धवन ने अपने संगीत समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा था, 'संगीत नाइट...लगभग धवन' इन तस्वीरों में दोनों बेहद खुश और उत्साहित नजर आ रहे थे।

View this post on Instagram

A post shared by Shefalii Bagga (@shefalibaggaofficial)


विज्ञापन
विज्ञापन
Shikhar Sophie Wedding Photos Sherwani Dress Social Media Posts
शिखर धवन-सोफी शाइन - फोटो : Shikhar Dhawan (instagram)
2025 की शुरुआत में हुई सगाई
धवन और सोफी ने इसी साल जनवरी में सोशल मीडिया के जरिए अपनी सगाई की घोषणा की थी। उस समय धवन ने लिखा था, 'एक जैसी मुस्कान से लेकर एक जैसे सपने। हमारी सगाई के लिए प्यार, आशीर्वाद और हर शुभकामना के लिए शुक्रगुजार हैं।' अब शादी के बाद फैंस 'गब्बर' और उनकी दुल्हनिया की तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
Shikhar Sophie Wedding Photos Sherwani Dress Social Media Posts
शिखर धवन-सोफी शाइन - फोटो : Sophie Shine (Instagram)
कौन हैं शिखर की दुल्हन सोफी शाइन?
सोफी शाइन आयरलैंड की नागरिक हैं और फिलहाल शिखर धवन फाउंडेशन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। यह फाउंडेशन शिखर धवन के स्पोर्ट्स और सोशल वेंचर्स समूह की परोपकारी शाखा है। सोफी को सामाजिक कार्यों में गहरी रुचि है और वह बीते कुछ समय से धवन के प्रोफेशनल और पर्सनल सफर का अहम हिस्सा बनी हुई हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed