सब्सक्राइब करें
WI Inning
105/2 (9.1 ov)
Shimron Hetmyer 60(22)*
Rovman Powell 9 (9)
Zimbabwe elected to bowl

Live

ZIM vs WI Live Score: हेटमायर का 19 गेंदों में अर्धशतक, पॉवेल क्रीज पर; वेस्टइंडीज का स्कोर 100 के करीब

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वानखेड़े Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 23 Feb 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Today Live Cricket Score ZIM vs WI T20 World Cup Super 8 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच टी20 विश्व कप में सुपर-8 का मुकाबला वानखेड़े में खेला जा रहा है। ग्रुप चरण में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी बड़ी टीमों को हराकर अजेय रहने वाली जिम्बाब्वे क्या सुपर-8 में बड़ा उलटफेर कर पाएगी? जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

ZIM vs WI T20 Live Score: T20 World Cup Super 8 Zimbabwe vs West Indies Scorecard and Result News in Hindi
जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : @ZimCricketv
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

07:45 PM, 23-Feb-2026

ZIM vs WI Live Score: हेटमायर का 19 गेंदों में अर्धशतक

शिमरन हेटमायर ने 19 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 
07:36 PM, 23-Feb-2026

ZIM vs WI Live Score: पावरप्ले समाप्त

पावरप्ले समाप्त हो चुका है और वेस्टइंडीज ने दो विकेट गंवाकर 55 रन बना लिए हैं। फिलहाल  रोवमैन पॉवेल और शिमरन हेटमायर क्रीज पर मौजूद हैं। इससे पहले ब्रैंडन किंग (9) और शाई होप (14) पवेलियन लौटे।
07:17 PM, 23-Feb-2026

ZIM vs WI Live Score: वेस्टइंडीज को पहला झटका

वेस्टइंडीज को पहला झटका रिचर्ड ने दिया। उन्होंने ब्रैंडन किंग को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ नौ रन बना पाए। अब शाई होप का साथ देने शिमरन हेटमायर आए हैं।
07:02 PM, 23-Feb-2026

ZIM vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की पारी शुरू

वेस्टइंडीज की पारी शुरू हो चुकी है। ब्रैंडन किंग और शाई होप क्रीज पर मौजूद हैं। 
06:37 PM, 23-Feb-2026

ZIM vs WI Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमार जोसेफ।

जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकीवा, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, रिचर्ड एनगरावा, ब्लेसिंग मुजरबानी।
06:34 PM, 23-Feb-2026

ZIM vs WI Live Score: जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान सिकंदर रजा ने बताया कि इस मुकाबले के लिए प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ है। रिचर्ड एनगरावा को वेलिंग्टन मसाकद्जा की जगह मौका मिला है। वहीं, वेस्टइंडीज भी एक बदलाव के साथ उतरी है। शाई होप ने बताया कि रोमारियो शेफर्ड को रोस्टन चेज की जगह शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:17 PM, 23-Feb-2026

ZIM vs WI Live Score: क्या आप जानते हैं?

  • जनवरी 2025 से अब तक फुल मेंबर देशों के तेज गेंदबाजों में ब्रैड इवांस तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनसे आगे सिर्फ जैकब डफी (44 विकेट) और जेसन होल्डर (39 विकेट) हैं।
  • इस सीजन के SA20 के बाद से टी20 क्रिकेट में शेरफेन रदरफोर्ड का औसत 74.71 और स्ट्राइक रेट 173.17 है।
  • मौजूदा टी20 विश्व कप में अब तक 175 रन बना चुके ब्रायन बेनेट एक बार भी आउट नहीं हुए हैं।
06:17 PM, 23-Feb-2026

ZIM vs WI Live Score: होल्डर से भी रहेंगी उम्मीदें

वेस्टइंडीज के लिए चार मैचों में होल्डर ने सर्वाधिक सात विकेट लिए हैं। वहीं, कप्तान शाई होप चार मैचों में 175 रन बनाकर श्रेष्ठ स्कोरर हैं। इसके अलावा, शेरफेन रदरफोर्ड, अकील हुसैन और रोमारियो शेफर्ड भी वेस्टइंडीज के लिए अहम होंगे।
06:16 PM, 23-Feb-2026

ZIM vs WI Live Score: शानदार फॉर्म में चल रहे ब्रायन बेनेट

जिम्बाब्वे को इस मैच में सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट से अच्छी पारी की उम्मीद रहेगी। बेनेट तीन मैचों में दो अर्धशतकों की मदद से 175 रन बना चुके हैं। वहीं, ब्लेसिंग मुजरबानी तीन मैचों में नौ विकेट लेकर टीम के शीर्ष गेंदबाज हैं। इन दोनों के अलावा टीम के कप्तान सिकंदर रजा का रोल बेहद अहम होगा।
06:16 PM, 23-Feb-2026

ZIM vs WI Live Score: वानखेड़े की पिच क्या कहती है?

वानखेड़े की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। पिच पर बाउंस सही होता है और गेंद बल्ले पर आसानी से आती है। तेज गेंदबाजों को नई गेंद से स्विंग और सीम मिल सकती है। पारी बढ़ने के साथ ही हालात आसान हो जाते हैं। मैच के दौरान मौसम सामान्य रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। वानखेड़े में कुल 15 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं। वानखेड़े का सबसे बड़ा स्कोर 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने ही बनाया था। भारतीय टीम ने नौ विकेट पर 247 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज वानखेड़े में पांच मैच खेल चुकी है और चार में विजयी रही है। वेस्टइंडीज का इस स्टेडियम में सबसे बड़ा स्कोर भारत के खिलाफ 196/3 है। जिम्बाब्वे पहली बार इस स्टेडियम में टी20 मैच खेलेगी।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed