{"_id":"699c42014466bde026026d03","slug":"australia-will-tour-south-africa-for-three-odi-and-test-match-series-know-full-schedule-2026-02-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AUS vs SA: दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, वनडे-टेस्ट मैचों की होगी सीरीज; जानें कार्यक्रम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUS vs SA: दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, वनडे-टेस्ट मैचों की होगी सीरीज; जानें कार्यक्रम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 23 Feb 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
सार
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने मौजूदा सीजन के लिए शेड्यूल जारी किया है। इसमें ऑस्ट्रेलिया टीम का दक्षिण अफ्रीका दौरा भी शामिल है। दोनों टीमों के बीच सितंबर-अक्तूबर में वनडे और टेस्ट मैच की सीरीज खेली जाएगी।
दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : @Proteas Men
विज्ञापन
विस्तार
ऑस्ट्रेलियाई टीम इस वर्ष सितंबर-अक्तूबर के बीच दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी। इस दौरान तीन वनडे और इतने ही टेस्ट मुकाबलों की सीरीज खेली जाएगी। ऐसे में यह बॉल-टैंपरिंग प्रकरण के बाद ऑस्ट्रेलिया का पहला दक्षिण अफ्रीकी दौरा होगा। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के मौजूदा चक्र के लिहाज से भी यह सीरीज काफी अहम होगी।
Trending Videos
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने जारी किया शेड्यूल
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने 2026-27 सीजन के लिए अपना इंटरनेशनल शेड्यूल जारी किया है। ऑस्ट्रेलिया का यह टूर सितंबर में तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज से शुरू होगा। इस सीरीज का पहला मैच 24 सितंबर को डरबन में खेला जाएगा। इसके बाद 27 सितंबर को जोहानिसबर्ग दूसरे मैच की मेजबानी करेगा। सीरीज का अंतिम मुकाबला 30 सितंबर को पोचेफस्ट्रूम में आयोजित होगा।

अभ्यास मैच भी खेला जाएगा
पोचेफस्ट्रूम में एक अभ्यास मैच भी इस टूर का हिस्सा है जो 3-4 अकतूबर तक पोचेफस्ट्रूम में खेला जाएगा। इसके बाद डरबन में 9-13 अक्तूबर के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच आयोजित होगा। दूसरा मुकाबला 18-22 अक्तूबर को गकेबरहा में खेला जाएगा। सीरीज का तीसरा मैच 27-31 अक्तूबर के बीच केपटाउन में होगा। मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई टीम के कई सदस्य जो 2018 के टूरिंग ग्रुप का हिस्सा थे इनमें कप्तान पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन और जोश हेजलवुड शामिल हैं।
डेविड वार्नर जिन पर स्मिथ के साथ 2018 की घटना में शामिल होने के लिए 12 महीने का बैन लगा था, इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। हालांकि, कैमरून बैनक्रॉफ्ट, जिन्हें नौ महीने के लिए निलंबित किया गया था उनके खेलने की संभावना नहीं है। दक्षिण अफ्रीका जाने से पहले ऑस्ट्रेलिया अगस्त में बांग्लादेश की मेजबानी करेगा।

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का कार्यक्रम
| तिथि | मैच | स्थान |
| पहला वनडे | 24 सितंबर | डरबन |
| दूसरा वनडे | 27 सितंबर | जोहानिसबर्ग |
| तीसरा वनडे | 30 सितंबर | पोचेफस्ट्रूम |
टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम
| तिथि | मैच | स्थान |
| पहला टेस्ट | 9-13 अक्तूबर | डरबन |
| दूसरा टेस्ट | 18-22 अक्तूबर | गकेबरहा |
| तीसरा टेस्ट | 27-31 अक्तूबर | केपटाउन |