सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Dates became the first choice of the fasting people

Raebareli News: रोजेदारों की पहली पसंद बना खजूर

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 23 Feb 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Dates became the first choice of the fasting people
विज्ञापन
रायबरेली। खजूर एक ऐसा फल है, जो स्वाद और सेहत का अनोखा संगम है। यह फल न केवल ऊर्जा देता है, बल्कि पाचन, हृदय, हड्डियों और त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। इस समय मुकद्दस रमजान का महीना चल रहा है तो खजूर का जिक्र आना लाजिमी है। वजह यह कि खजूर रोजेदारों की पहली पसंद है। ज्यादातर रोजेदार इफ्तार में सबसे पहले खजूर ही खाना पसंद करते हैं। यही नहीं, सहरी में भी निश्चित मात्रा में खजूर खाते हैं, ताकि उनकी सेहत बनी रहे। यही वजह है कि रमजान का महीना शुरू होने से एक हफ्ता पहले से ही शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में खजूर की दुकानें सज गईं, जहां अलग-अलग वैराइटी के खजूर उपलब्ध हैं।
Trending Videos

शहर में सब्जी मंडी तिराहा, कहारों का अड्डा, चिड़ियाखाना, खिन्नीतल्ला, तेलियाकोट, किला बाजार में 30 से अधिक दुकानें सजी हैं, जहां खजूर की बिक्री खूब हो रही है। रमजान के बाद खजूर की इतनी वैराइटी नहीं मिल पाती है, इसीलिए ज्यादातर लोग अधिक मात्रा में खजूर खरीद कर रखे लेते हैं। रमजान के बाद भी खजूर का उपयोग करते हैं। सुबह से देर रात तक सजी खजूर की दुकानों में खरीदार जुटते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद से देर शाम तक ज्यादा भीड़ नजर आती है। वजह यह कि रोजेदार शाम को ज्यादा खरीदारी करते हैं। सब्जी मंडी के निकट दुकान सजाए मो. रजी बताते हैं कि वैसे तो साल भर खजूर मिलता है, लेकिन रमजान में बिक्री बहुत अधिक होती है। वह कानपुर से खजूर मंगाते हैं। कहारों का अड्डा के दुकानदार रिजवान ने कहा कि अलग-अलग कीमतों में खजूर उपलब्ध है, जिससे हर तबके के लोग खजूर खरीदते हैं।

हर वैराइटी के दाम भी अलग
बाजार में खजूर की कई वैराइटी हैं, जिनके दाम भी अलग-अलग हैं। सबसे अच्छी गुणवत्ता वाला खजूर अजवा को माना जाता है, जिसकी कीमत 2000 रुपये प्रति किग्रा. है। इसके साथ ही अंबर नाम वाला खजूर 1000 रुपये प्रति किग्रा. बिक रहा है। इसके अलावा खजूर की विभिन्न किस्मों में शामिल कलमी 500 रुपये, खुदरी 400 रुपये, दिलशान व तैमूर 400 रुपये, मेलोडी व धमाल 300 रुपये, प्रीमियम 250 रुपये, स्पेशल चटाई 200 रुपये, ईरानी व बरारी 160 रुपये, चटाई 150 रुपये प्रति किग्रा. में उपलब्ध है। कई कंपनियों ने 500 ग्राम वजन वाली आकर्षक पैकिंग में खजूर बाजार में उतारे हैं, जिनमें ताजुल तैमूर 250 रुपये, अनमोल 160 रुपये, कीमिया 170 रुपये और अमीन 170 रुपये प्रति पैकेट बिक रहा है।

खजूर खाने के अनगिनत फायदे, सुधरती सेहत
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊंचाहार के वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. महमूद अख्तर का कहना है कि खजूर खाने के फायदे अनगिनत हैं और स्वाद में भी लाजवाब है। खजूर में कई महत्वपूर्ण विटामिन होते हैं, जो आंखों, त्वचा और इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद हैं। कैल्शियम, आयरन जैसे कई मिनरल्स सेहत सुधारने में मदद करते हैं। अच्छी मात्रा में फाइबर होने से पाचन तंत्र मजबूत होता है।

ऊर्जा का बेहतरीन स्रोत है खजूर, स्वाद भरपूर
शिया जामा मस्जिद ऊंचाहार के इमामे जुमा मौलाना अली रजा रिजवी खजूर प्राकृतिक मिठास से भरपूर फल है, जो ऊर्जा का बेहतरीन स्रोत है। थकान महसूस होने या भागदौड़ के बाद कमजोरी लगने पर दो-तीन खजूर खाने से खुद को तरोताजा महसूस करते हैं। इस ढेरों खूबियों के साथ ही यह फल अरब जैसे देशों में ज्यादा पैदा होता है, इसीलिए रोजेदारों की पसंदीदा फल भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed