{"_id":"6998612c59ea3ceb7c0da9ee","slug":"video-video-sakata-macana-hanamana-mathara-jamanaha-ma-bhajana-sathhaya-sharathathhal-hae-bhava-vabhara-2026-02-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: संकट मोचन हनुमान मंदिर जमुनहा में भजन संध्या, श्रद्धालु हुए भाव-विभोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: संकट मोचन हनुमान मंदिर जमुनहा में भजन संध्या, श्रद्धालु हुए भाव-विभोर
संकट मोचन हनुमान मंदिर जमुनहा बांके में आज भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध आगरा से आए बृजवासी गायक पंडित मनीष शर्मा ने अपने सुमधुर भजनों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
भजन संध्या की आयोजन व्यवस्था समाजसेवी कृष्णा देवी पांडे द्वारा की गई थी। कार्यक्रम में आदर्श नगर पंचायत रूपईडीहा के चेयरमैन उमाशंकर वैश्य सहित सरदार मधई सिंह, रमाशंकर, संजय कुमार, नंदलाल वैश्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
पंडित मनीष शर्मा ने “सुनी रे मैंने निर्बल के बलराम” सहित कई भजनों की प्रस्तुति दी, जिन पर श्रद्धालु झूम उठे। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का वातावरण व्याप्त रहा।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे धार्मिक और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने वाला बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।