{"_id":"6999a7b951affa739d0d1c55","slug":"video-abhay-singh-chautala-in-fatehabad-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"इनेलो प्रदेश में 14 लाख पीले राशन कार्ड काटने का उठाएगी मुद्दा: अभय सिंह चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनेलो प्रदेश में 14 लाख पीले राशन कार्ड काटने का उठाएगी मुद्दा: अभय सिंह चौटाला
इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी अब सरकार द्वारा काटे गए 14 लाख पीले राशन कार्डों का मुद्दा उठाएगी। उन्होंने कहा कि इनेलो ने पहले भी बुजुर्गों की पेंशन बढ़वाने और समय पर दिलवाने का काम किया है। चौटाला टोहाना में अपने भांजे कुणाल करण सिंह के निवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।
चौटाला ने सरकार पर निशाना साधते हुए 14 लाख राशन कार्ड रद्द करने पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा, "यदि ये कार्ड गलत बने थे, तो सरकार ने पहले इन्हें क्यों जारी किया? और यदि जारी किए थे, तो अब इन्हें क्यों रद्द किया जा रहा है?" उन्होंने चेतावनी दी कि जब गरीब आदमी सड़कों पर उतरेगा, तभी सरकार को अपनी गलती का एहसास होगा।
इनेलो सुप्रीमो ने कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बुजुर्गों की पेंशन जारी करवाने का श्रेय लेने का प्रयास कर रही है, जबकि प्रदेश की जनता सच्चाई जानती है। उन्होंने दावा किया कि इनेलो ने ही सरकार को मजबूर करके बुजुर्गों की पेंशन बढ़वाई और समय पर दिलवाई।
अभय सिंह चौटाला ने बताया कि मौजूदा विधानसभा सत्र में इनेलो मुख्यमंत्री के उस बयान पर जवाब मांगेगी, जिसमें उन्होंने 1 लाख 5 हजार बुजुर्गों की पेंशन काटने का कारण उनकी मृत्यु बताया था। इनेलो विधायक सरकार से ऐसे मृत बुजुर्गों की नाम सहित सूची उपलब्ध कराने की मांग करेंगे।
बजट सत्र पर टिप्पणी करते हुए चौटाला ने कहा कि सरकार के बजट से प्रदेश के विकास की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि हर बार सरकार प्रदेश पर कर्ज बढ़ाती है, जो इस बार 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।