सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Court sentences blackmailer lover to 10 years in prison

चित्रकूट: ब्लैकमेलर प्रेमी को कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

shikha Pandey शिखा पांडेय
Updated Sat, 21 Feb 2026 06:16 PM IST
Chitrakoot: Court sentences blackmailer lover to 10 years in prison
सेमरदहा के चर्चित बेटी और पत्नी की गोली मारकर हत्या कर खुदकशी करने के मामले में सत्र न्यायाधीश शेषमणि शुक्ला ने शनिवार को महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने इस सनसनीखेज मामले में बेटी के प्रेमी पंकज यादव को दोषी ठहराते हुए 10 साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही, उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है, जिसमें से पांच हजार रुपये बतौर प्रतिकर नाबालिग बेटी को देने का आदेश भी दिया है। यह फैसला घटना के बाद 2 साल 11 माह और सात दिन में सुनाया गया है। बहिलपुरवा थाने के सेमरदहा गांव निवासी नंद किशोर त्रिपाठी उर्फ नंदू ने 13 मार्च 2023 को दोपहर में अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक से अपनी बेटी खुशी (19) और पत्नी सीमा देवी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस जघन्य वारदात को अंजाम देने के बाद नंदू ने गांव से दो किमी दूर एक पेड़ से फंदा लगाकर स्वयं खुदकशी कर ली थी। इस मामले में नंदू के भतीजे अनिल कुमार त्रिपाठी ने 14 मार्च 2023 को बहिलपुरवा थाने में पुलिस को तहरीर में बताया था कि माराचंद्रा गांव के निवासी पंकज यादव ने खुशी को बहला-फुसलाकर उसके अश्लील वीडियो बना लिए थे। इन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वो उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। इस ब्लैक मेलिंग से अत्यधिक आहत नंद किशोर त्रिपाठी ने यह घातक कदम उठाया था, जिसमें उसने अपनी बेटी और पत्नी की जान ले ली और फिर अपनी भी जान दे दी। पुलिस ने वादी अनिल कुमार त्रिपाठी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की थी। बाद में पुलिस ने आरोपी पंकज यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इय मामले में कोर्ट में शुक्रवार को सत्र न्यायाधीश शेषमणि शुक्ला ने सुनवाई कर अपना फैसला सुरक्षित किया था। शनिवार को सत्र न्यायाधीश शेषमणि ने दोषी पंकज यादव को सजा सुनाई। अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि जुर्माने की राशि में से पांच हजार रुपये पीड़ित परिवार की नाबालिग बेटी को प्रतिकर के रूप में दिए जाएंगे। सजा सुनाए जाने के बाद पंकज यादव को पुनः जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

भिवानी: खाटू श्याम मंदिर की ओर अनन्य भक्त पवन कुमार की पदयात्रा

21 Feb 2026

Video : केडी सिंह बाबू स्टेडियम के इंडोर हॉल में आयोजित नेशनल शुआई जिआओ (चीनी कुश्ती) चेंपियनशिप

21 Feb 2026

फिरोजपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू कर चोरी के 27 मोबाइल किए बरामद

साका ननकाना साहिब के शहीदों की याद में गुरुद्वारा मंजी साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग

21 Feb 2026

Video: ईशांत भारद्वाज की नाटियों पर झूमी छोटी काशी, पांचवी सांस्कृतिक संध्या में खूब जमाया रंग

21 Feb 2026
विज्ञापन

ताक पर नियम: साइकिल पर बोर्ड परीक्षा की कॉपियां, बाइक से भी ले जाई जा रहीं; देखें वीडियो

21 Feb 2026

नोएडा: खुशबू में बसी आत्मनिर्भरता, पुष्प प्रदर्शनी में महिलाओं ने लिखी सफलता की नई कहानी

21 Feb 2026
विज्ञापन

Video: गुयाना के उप राष्ट्रपति पहुंचे अयोध्या, रामलला के किए दर्शन

21 Feb 2026

Video: राम की नगरी में एक बार फिर भक्ति और राष्ट्रभाव का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा

21 Feb 2026

Video: संस्कृति विभाग की ओर से यूथ हेरिटेज लीडरशिप प्रोग्राम पर आयोजित कार्यशाला

21 Feb 2026

अलीगढ़ में बन रहा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, 14 खेलों के लिए इसमें हैं इनडोर स्टेडियम

21 Feb 2026

Sidhi News: बैंड-बाजे के बीच छिड़ा विवाद, बारात के बीच भिड़े घराती-बराती, लाठी-डंडों से मारपीट में तीन घायल

21 Feb 2026

यूपी बोर्ड 10वीं की गृह विज्ञान परीक्षा संपन्न: छात्राओं ने पेपर को बताया आसान, अच्छे अंक की उम्मीद

21 Feb 2026

Video: नगर निगम मुख्यालय में सदन की शुरुआत, भाजपा पार्षद नागेंद्र सिंह चौहान ने बहिष्कार किया

21 Feb 2026

फरीदाबाद में बैंक मैनेजर की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

21 Feb 2026

सीडीएस जनरल अनिल चौहान पहुंचे श्रीनगर गढ़वाल

21 Feb 2026

कुंभ मेले की तैयारियों की समीक्षा के लिए धर्मनगरी पहुंचे सीएम धामी

21 Feb 2026

लुधियाना के खालसा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में सालाना एथलेटिक मीट का आयोजन

21 Feb 2026

साका ननकाना साहिब के शहीदों को श्रद्धांजलि, अकाल तख्त की स्वतंत्रता बहाल करने का आह्वान

21 Feb 2026

कानपुर में पूर्व विधायक की कार पर पथराव, सपा नेता मुनींद्र शुक्ला की पजेरो का शीशा तोड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार

21 Feb 2026

Solan: सीआरआई पहुंचने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का गर्मजोशी से हुआ स्वागत

21 Feb 2026

Video: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही बोले- हमारी सरकार हमेशा किसानों का हित चाहती है

21 Feb 2026

Video: अयोध्या में मानदेय बढ़ोतरी पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार

21 Feb 2026

बिंदाल नदी के पास जलाया जा रहा कूड़ा, लोगों के लिए सांस लेना हुआ मुश्किल

21 Feb 2026

नाहन: उपायुक्त कार्यालय को जाने वाली खस्ताहाल सड़क बनी परेशानी का सबब

21 Feb 2026

अलीगढ़ में बढ़ रहा तापमान

21 Feb 2026

कानपुर: कल्याणपुर और पनकी में नकली घी की दो फैक्ट्रियां पकड़ीं, ब्रांडेड रैपर में बिक रहा था केमिकल वाला घी

21 Feb 2026

Video: राम मंदिर निर्माण में 25 हजार घन फुट नक्काशीदार पत्थर नहीं हो सके उपयोग

21 Feb 2026

Rajasthan: नेता प्रतिपक्ष ने की कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी की तारीफ, कहा- उन्हें सीएम या डिप्टी CM होना चाहिए था

21 Feb 2026

हिसार: हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

21 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed