{"_id":"69995bbaf6a064a565042ee7","slug":"video-devotee-pawan-kumar-pilgrimage-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: खाटू श्याम मंदिर की ओर अनन्य भक्त पवन कुमार की पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: खाटू श्याम मंदिर की ओर अनन्य भक्त पवन कुमार की पदयात्रा
आस्था, विश्वास और समर्पण की अद्भुत मिसाल पेश करते हुए महम के भगत पवन कुमार ने 18 फरवरी 2026 को 11 फीट का पावन निशान लेकर खाटू श्याम मंदिर के लिए पदयात्रा प्रारंभ की है। उनका संकल्प है कि वे बाबा के दरबार में पहुंचकर निशान अर्पित करेंगे और 51 दंडवत यात्राओं का लक्ष्य पूर्ण करेंगे।
लोहारू पहुंचने पर सूरजगढ़ रोड स्थित शिविर में राजेश चहड़िया, धर्मेंद्र पिलोद, विपिन सैनी, कुलदीप सैनी, कृष्ण, श्यामसुंदर, रिंकू जांगिड़, धोलिया, सतीश, प्रवीण, सुमित और मोनू सिंघानी सहित अन्य श्रद्धालुओं ने भगत पवन का फूल-मालाओं से भावभीना स्वागत किया।
“हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
18 किलोमीटर की दंडवत यात्रा, 45 बार कर चुके पूर्ण
भगत पवन प्रत्येक माह एकादशी के अवसर पर रिंगस से खाटू श्याम तक लगभग 18 किलोमीटर की दंडवत यात्रा अब तक 45 बार पूर्ण कर चुके हैं। उनका लक्ष्य 51 यात्राएं पूर्ण करने का है। लगभग 240 किलोमीटर की कुल पदयात्रा में वे प्रतिदिन 30-35 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं। विशेष बात यह है कि ‘खड़ी यात्रा’ के दौरान वे रात्रि विश्राम भी खड़े होकर ही करते हैं, जो उनकी कठोर साधना और अटूट श्रद्धा का प्रमाण है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।