Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Bhog of Sri Akhand Path Sahib at Gurdwara Manji Sahib in memory of the martyrs of Saka Nankana Sahib
{"_id":"69995a8cf5749b0819020df5","slug":"video-bhog-of-sri-akhand-path-sahib-at-gurdwara-manji-sahib-in-memory-of-the-martyrs-of-saka-nankana-sahib-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"साका ननकाना साहिब के शहीदों की याद में गुरुद्वारा मंजी साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साका ननकाना साहिब के शहीदों की याद में गुरुद्वारा मंजी साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग
साका ननकाना साहिब के शहीदों की स्मृति में शनिवार को गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब दीवान हॉल में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। इस अवसर पर सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब के मैनेजर सरदार जसपाल सिंह ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए साका की ऐतिहासिक महत्ता पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि साका ननकाना साहिब सिख इतिहास की एक अत्यंत दुखद और महत्वपूर्ण घटना है, जिसने पूरी कौम को झकझोर दिया था। उस समय गुरुद्वारा साहिब के प्रबंध पर काबिज महंत नारायण दास अंग्रेज हुकूमत के समर्थन से संगतों को परेशान कर रहा था। 20 फरवरी 1921 को भाई लछमन सिंह धरोवाली की अगुवाई में जत्था गुरुघर को आजाद कराने पहुंचा, जहां निहत्थे सिखों पर गोलियां चला दी गईं और उन्हें बेरहमी से शहीद कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि लगभग 150 से 200 सिंहों की शहादत के बाद ही गुरुद्वारा प्रबंध पंथक हाथों में आया। इस अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से कीर्तन व अरदास समागम आयोजित किए गए। पूरे दिन दीवान हॉल में ढाडी जत्थे संगतों को इस गौरवमयी इतिहास से अवगत कराते रहे। अंत में संगतों ने शहीदों को कोटि-कोटि नमन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।