Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Sri Harmandir Sahib illuminated with rows of lamps on the occasion of the Prakash Purab of Sri Guru Har Krishan Ji.
{"_id":"6a76a80e68fa8102550963df","slug":"video-sri-harmandir-sahib-illuminated-with-rows-of-lamps-on-the-occasion-of-the-prakash-purab-of-sri-guru-har-krishan-ji-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्री गुरु हरिकृष्ण जी के प्रकाश पर्व पर दीपमाला से जगमगाया श्री हरमंदिर साहिब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री गुरु हरिकृष्ण जी के प्रकाश पर्व पर दीपमाला से जगमगाया श्री हरमंदिर साहिब
आठवें पातशाह श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर शाम को सचखंड हरिमंदिर साहिब में धार्मिक श्रद्धा और आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में बड़ी संख्या में संगत ने गुरु घर में माथा टेका और गुरबाणी का श्रवण किया।
इस अवसर पर हरिमंदिर साहिब की परिक्रमा में स्थित पवित्र सरोवर के किनारों पर संगत की ओर से दीपमाला की गई। हजारों दीयों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा। पवित्र सरोवर में दीपों की रोशनी का प्रतिबिंब श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस दौरान संगत ने रहिरास साहिब के पाठ में भी भाग लिया और सरबत के भले की अरदास की।
रहिरास साहिब के पाठ के बाद हरिमंदिर साहिब में भव्य आतिशबाजी की गई। आसमान में दिखाई दिए रंग-बिरंगे नजारों ने पूरे माहौल को अलौकिक बना दिया। आतिशबाजी देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिक्रमा में मौजूद रहे।
प्रकाश पर्व पर दीपमाला और आतिशबाजी के इस मनमोहक दृश्य ने संगत की श्रद्धा को और बढ़ा दिया। श्रद्धालुओं ने गुरु साहिब के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।